न्यूज़भारतहेडलाइंस

तेलंगाना नहीं जाएंगे अमित शाह, जी किशन रेड्डी का बयान जरूरी काम के चलते चलते टला गृहमंत्री का दौरा

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रविवार को तेलंगाना दौरा रद्द कर दिया गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने एक बयान में कहा, कुछ जरूरी काम के कारण शाह का दौरा स्थगित कर दिया गया है।

तीन अहम बैठक लेने वाले थे शाह
लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में भाजपा की तैयारी रविवार को शुरू होनी थी। अमित शाह हैदराबाद, करीमनगर और महबूबनगर में तीन प्रमुख बैठकों में हिस्सा लेने वाले थे। अमित शाह ने 28 दिसंबर, 2023 को राज्य का दौरा किया था। उन्होंने पार्टी के लिए 2024 के लोकसभा चुनावों में तेलंगाना में कम से कम 10 सीटें जीतने और 35 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा था।

2019 में जीती थी 4 सीट
भाजपा ने 2019 के चुनावों में तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीटों में से सिकंदराबाद, करीमनगर, निजामाबाद और आदिलाबाद निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 2023 चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 64 सीटें जीती थीं जबकि भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिली थी। भाजपा को 8, AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई थी।

Related Posts

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *