न्यूज़भारतहेडलाइंस

अपने ही घर में हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 28 रन से जीता पहला टेस्ट; 202 पर सिमटी भारत की दूसरी पारी

खबर टीम इंडिया की। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 रन से जीत लिया है। इस जीत से इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्‌टनम में खेला जाएगा। हैदराबाद में रविवार को 231 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम दूसरी पारी में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोहित शर्मा ने 39 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन और केएस भरत ने 28-28 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से डेब्यू कर रहे टॉम हार्टले ने 7 विकेट लिए।

घर में मिली शर्मनाक हार
इंग्लैंड ने चौथे दिन की शुरुआत 316/6 के स्कोर से की और दूसरी पारी में 420 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 231 रन का टारगेट दिया। ओली पोप ने 196 रन की पारी खेली। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 436 रन और इंग्लैंड ने 246 बनाए थे। भारत की यह अपने घर में अब तक इतिहास की सबसे शर्मनाक हार है. दरअसल, भारतीय टीम पहली बार अपने घर में पहली पारी में 100 या उससे ज्यादा रनों की बढ़त बनाकर हारी है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 190 रनों की बढ़त बनाई थी.

ओवरकॉन्फिडेंस ले डूबा
साथ ही हैदराबाद के इस मैदान पर भारतीय टीम की यह टेस्ट इतिहास में पहली हार है. इस टेस्ट मैच से पहले तक इस मैदान पर भारतीय ने कुल 5 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें से 4 जीते (लगातार) और 1 ड्रॉ (पहला मैच) रहा था. इस तरह हैदराबाद में भारतीय टीम की यह पहली हार है. मगर इस मैच में फैंस अब तक यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर भारतीय टीम से हैदराबाद टेस्ट में गलती कहां हुई, जिस कारण जीता हुआ मैच हाथ से फिसल गया? इसमें बता दें कि सबसे बड़ी गलती भारतीय टीम का ओवरकॉन्फिडेंस ही रहा है.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *