न्यूज़भारतहेडलाइंस

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने साधा लालू यादव पर निशाना, बताई इंडिया गठबंधन से अलग होने की वजह

 

उमाकांत त्रिपाठी। महागठबंधन से अलग होते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत क्या थी, कोई निकलता नहीं था घरों से। सड़कों की हालत क्या थी कहीं कोई पुल-पुलिया नहीं बनता था। तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा अभी वह बच्चा है, हम ही आए थे उसको क्या पता है। तेजस्वी बार-बार रोजगार का दावा कर रहे थे। नीतीश ने कहा कि हमने काम किया और क्लेम वो लोग कर रहे हैं।

बताई इंडिया गठबंधन से अलग होने की वजह

नीतीश कुमार का I.N.D.I.A गठबंधन पर भी बड़ा हमला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छोड़ दिया, कोई कुछ काम नहीं कर रहा था, यह भी तय नहीं कर रहा था कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। अब वह लोग जानें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमने दूसरा नाम बोला था, लेकिन इन लोगों ने I.N.D.I.A नाम रख लिया। राहुल गांधी के उस बयान पर भी सीएम ने जवाब दिया, जिसमें राहुल ने कहा था कि जातिगत गणना हमारे कहने पर नीतीश कुमार ने कराई थी। नीतीश ने कहा कि बिल्कुल गलत बात है, वह क्रेडिट ले रहे हैं, हमने जातिगत गणना कराया।

मैंने की शिक्षक भर्ती
नीतीश कुमार ने कहा कि टीचर भर्ती को लेकर जो क्रेडिट लिया जा रहा है बिल्कुल गलत है, वह मेरा विजन था। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार के विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं और इसी विकास को आप लोग दिखाइए। नीतीश कुमार बुधवार को पटना में चौबीस घंटे काम करने वाले आपदा प्रबंधन इमरजेंसी कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने पटेल भवन पहुंचे थे। जहां उन्होंने ये बातें कीं।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *