न्यूज़भारतहेडलाइंस

योगी सरकार ने पेश किया अपना आठवां बजट, महिला, रोजगार, किसानों और विकास परियोजनाओं पर रहा फोकस

उमाकांत त्रिपाठी। योगी सरकार ने अपना आठवां बजट पेश कर दिया। इसमें लोकसभा चुनाव के ध्यान में रखते हुए महिला, रोजगार, किसानों और विकास परियोजनाओं पर जोर रहा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। कुल 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख का बजट रहा। 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं की सौगात दी गई। इस बजट में MSME की 96 लाख यूनिट हैं। आज प्रदेश के उद्दमियों द्वारा लगभग 2 लाख करोड़ का निर्यात किया जा रहा है। जिसकी वजह से ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की रैकिंग में प्रदेश 14वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कई बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का जिक्र किया। सरकार ने हीरो फ्यूचर एनर्जीज के साथ 4 हजार करोड़ रूपए के निवेश का MOU साइन किया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने इस साल का सबसे बड़े बजट पेश किया।

जानिए योगी सरकार की घोषणाएं

घोषणा 1: IT/ ITES डेटा सेंटर, ESDM, डिफेंस- एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक, पर्यटन, टेक्सटाइल, MSME जैसे क्षेत्रों में निवेश लाने के लिए लगभग 25 नीतियां शामिल की गई हैं।

घोषणा 2: यूपी में अच्छी परिवहन सुविधाएं स्थापित करने के लिए एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे 6 जगहों पर नई औद्योगिक सेटअप लगाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे 4 और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे 2 जगहों पर औद्योगिक निर्माण किए जाएंगे।

घोषणा 3: यूपी में फार्मा पार्कों की स्थापना और विकास के लिए अलग से 25 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।

घोषणा 4: यूपी सरकार ने MSME नीति-2022 के तहत रोजगार पैदा करने में 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। MSME उद्योग लगाने के लिए पहली बार 4 करोड़ रुपए की फंड देने की घोषणा की गई।

घोषणा 5: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ODOP और हस्तशिल्प उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए जनपदों में यूनिटी मॉल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

घोषणा 6: खादी एवं ग्रामोद्योग विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 13 करोड़ के फंड की व्यवस्था की गई है। टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए यूपी टेक्सटाइल एंड गारमेंटिंग पालिसी-2022 के अंतर्गत कुटीर उद्योगों के लिए 150 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था की गई है। गारमेंटिंग नीति- 2017 के तहत 175 करोड़ रूपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

घोषणा 7: बुनकरों और पावरलूम सेक्टर के लिए 345 करोड़ रुपए के फंड की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीएम पावरलूम उद्योग विकास योजना के लिए 20 करोड़ रुपए और सीएम बुनकर सौर उर्जा योजना के लिए 10 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जाएगी।

घोषणा 8: यूपी में IT और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 3600 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इसमें अलगे 5 साल में 2 करोड़ टेबलेट/स्मार्टफोन बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

घोषणा 9: यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति के लिए 401 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है। स्टेट डेटा सेंटरों के लिए 85 करोड़ 89 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है।

घोषणा 10: यूपी सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप नीति के लिए 60 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *