न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने किया UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, मंदिर में की मूर्तियों की पूजा; 700 करोड़ में हुआ है निर्माण

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। यहां अबु धाबी में उन्होंने 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। मोदी मंदिर में मौजूद मूर्तियों की पूजा कर रहे हैं। मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। मंदिर के निर्माण पर 700 करोड़ रुपए खर्च हुए। मोदी 13 जनवरी को अबु धाबी पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जायद अल नाह्यान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं की बैठक हुई।

हां लकीर खींचेंगे वो जमीन आपकी
13 फरवरी को ही मोदी ने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया था। 65 हजार भारतीयों से मोदी ने कहा- राष्ट्रपति नाह्यान ने मंदिर के प्रस्ताव पर बगैर एक पल भी गंवाए हां कह दिया था। उन्होंने मुझसे यहां तक कह दिया था कि जिस जमीन पर आप लकीर खींच देंगे, मैं वो आपको दे दूंगा। प्रधानमंत्री ने मंदिर भ्रमण के आखिरी चरण में उन लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया जो इसके निर्माण में शामिल रहे हैं।

पीएम ने किया मंदिर का भ्रमण
प्रधानमंत्री ने मंदिर का पूरा भ्रमण किया। यहां हर कलाकृति को देखा और उनके बारे में जानकारी हासिल की। UAE में हिंदू मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां वैश्विक आरती की गई। इसे वैश्विक आरती कहा गया क्योंकि इसी समय पर UAE के साथ भारत और कई दूसरे देशों के BAPS मंदिरों में भी आरती की गई।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *