न्यूज़भारतहेडलाइंस

शाहबाज शरीफ बनेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, बिलावल शरीफ की पार्टी का मिलेगा समर्थन; क्या है सियासी हाल

उमाकांत त्रिपाठी।पाकिस्तान में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। इस बीच नवाज शरीफ ने भाई शाहबाज को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है। नवाज की पार्टी PML-N की स्पोक्स पर्सन मरियम औरंगजेब ने कहा- नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए और बेटी मरियम नवाज को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हट गए। भुट्टो ने कहा है कि वो PML-N को बाहर से समर्थन देंगे, लेकिन सरकार में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद नवाज शरीफ ने PML-N को समर्थन देने वाली पार्टियों का शुक्रिया अदा किया।

क्या बोले बिलावल शरीफ
PPP चेयरमैन बिलावल ने 11-12 फरवरी को लगातार दो दिन पार्टी की सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी के साथ मीटिंग की। इसके बाद 13 फरवरी की शाम अपने सियासी पत्ते खोले। कहा- हमने फैसला किया है कि हम PML-N को केंद्र में समर्थन देंगे। वे अपना प्रधानमंत्री बना सकते हैं। हम इस पद से अपना दावा भी वापस ले रहे हैं। इसकी वजह यह है कि हमें केंद्र में सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन नहीं मिला है। बिलावल ने आगे कहा- मैं और मेरी पार्टी मुल्क में अब कोई नई परेशानी नहीं देखना चाहते। न हम फिर से चुनाव चाहते हैं। इसलिए हमने फैसला किया है कि हम प्रधानमंत्री पद नहीं मांगेंगे और न ही सरकार में शामिल होंगे। हालांकि, सीनेट का चेयरमैन और नेशनल असेंबली का स्पीकर हमारी पार्टी का होगा। इस फैसले की वजह भी यही है कि हम पाकिस्तान को मुश्किल से निकालकर उसे विकास के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।

पाक में हैं कुल 336 सीटें
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिया गया, जबकि एक सीट NA-88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *