खबर टीम इंडिया की।
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपनी पत्नी रीवाबा को डेडिकेट किया है।मैच के बाद जडेजा ने कहा कि यह स्पेशल मैन ऑफ द मैच है, जो मुझे होम ग्राउंड पर मिला है और मैं इसे अपनी पत्नी रीवाबा को डेडिकेट करना चाहूंगा, क्योंकि रीवाबा ने मेरे पीछे मेंटली काफी कड़ी मेहनत की है। साथ ही उसने मुझे हमेशा कॉन्फिडेंस भी दिया है।
रवींद्र जडेजा क्या बोले
बता दें कि कुछ दिन पहले जडेजा के पिता ने भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जडेजा शादी के बाद बदल गए हैं और रीवाबा के आने के बाद हमारे रिश्ते खराब हो गए हैं। पूरा इंटरव्यू
पिता के बयान के बाद रवींद्र जडेजा पत्नी रीवाबा के बचाव में आए थे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि रीवाबा को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
राजकोट में दोहरे प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच बने
जडेजा ने राजकोट टेस्ट में भारत की पहली पारी में शतक (112 रन) जमाया, जबकि चौथी पारी में इंग्लैंड के 5 विकेट चटकाए। इस दोहरे प्रदर्शन के दम पर जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।भारत ने रिकॉर्ड 434 रन से जीता था मुकाबला
जडेजा के दोहरे प्रदर्शन और यशस्वी जायसवाल की डबल सेंचुरी के दम पर भारत ने राजकोट टेस्ट 434 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीता। इस जीत से भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त पर आ गई है।














