न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमेरिका के मिसौरी प्रांत में भारतीय क्लासिक्ल डांसर अमरनाथ घोष की गोली मारकर की गई हत्या, टीवी एक्ट्रेस ने भारत सरकार से मांगी मदद;

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका के मिसौरी प्रांत में पश्चिम बंगाल के भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टेलीविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने शुक्रवार को घोष की हत्या की जानकारी दी।
अमरनाथ 27 फरवरी को सेंट लुइस अकादमी के पास शाम के समय टहलने निकले थे, तभी उन्हें हमलावरों ने कई गोलियां मारीं। भट्टाचार्जी ने 1 मार्च को सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका में भारतीय दूतावास से इस मामले की जांच की मांग की है।

नहीं थे घोष के माता-पिता
भट्टाचार्जी ने X पर जानकारी देते हुए कहा- घोष पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहते थे। वो सेंट लुइस स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए थे। यहां फाइन आर्ट्स में मास्टर्स कर रहे थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी।
भारतीय दूतावास ने कहा- मिसौरी के सेंट लुइस में मारे गए अमरनाथ घोष के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। हम फोरेंसिक टीम और पुलिस की जांच में मदद कर रहे हैं।

अलबामा राज्य में हुई थी सिख की हत्या
24 फरवरी को अमेरिका के अलबामा राज्य में एक सिख व्यक्ति की हत्या कर दी गई। राज सिंह (गोल्डी) को गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई। वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था।
हमलावरों और हत्या के मोटिव के बारे में जानकारी नहीं लग सकी है।

भारतीयों हमले पर बोली-अमेरिका
अमेरिका में भारतीयों की मौत की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन हमलों पर व्हाइट हाउस ने कहा कि नस्ल, लिंग या किसी भी आधार पर हिंसा अमेरिका में अस्वीकार्य है। व्हाइट हाउस में अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के स्पोक्स पर्सन जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनका प्रशासन इन हमलों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *