न्यूज़भारतहेडलाइंस

आलिया भट्ट ने रिवील की बेटी राहा की पहली तस्वीर, देखिए रणबीर-आलिया की खूबसूरत बेटी की झलक

खबर टीम इंडिया की।आलिया भट्‌ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के कुछ फोटोज शेयर किए। उनकी यह पोस्ट खास है क्योंकि इसके जरिए आलिया ने पहली बार बेटी राहा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आलिया ने इंस्टा अकांउट पर पोस्ट शेयर की।
आलिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 6 फोटोज शेयर किए। इन तस्वीरों में जहां आलिया, बेटी राहा के साथ ट्विन करती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने पति रणबीर कपूर और ननद करीना कपूर खान के साथ भी फोटोज शेयर किए हैं।

करण जौहर बोले
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, होलसम आलिया के इस पोस्ट पर फिल्ममेकर करण जौहर और आलिया की मां सोनी राजदान समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।

अंबानी के फैमिली फंक्शन में शामिल हुए कई स्टार्स
आलिया और रणबीर हाल ही में बेटी राहा के साथ गुजरात के जामनगर में हुए अंबानी परिवार के तीन दिनी फैमिली फंक्शन में शामिल हुए थे। इस इवेंट में बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख-सलमान और आमिर खान तक शामिल हुए। इवेंट में रिहाना और एकॉन जैसे इंटरनेशनल सेलेब्स से लेकर तीनों खानों ने एक साथ परफॉर्म किया। वर्कफ्रंट पर आलिया की अगली फिल्म ‘जिगरा’ है जिसे वो प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *