न्यूज़भारतहेडलाइंस

यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, योगी सरकार ने बोर्ड पर की कार्रवाई; भर्ती बोर्ड की अध्‍यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

उमाकांत त्रिपाठी।पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद योगी सरकार लगातार कड़े एक्‍शन ले रही है। मंगलवार को पुलिस भर्ती बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा को यूपी सरकार ने हटा दिया है। उनको फिलहाल वेटिंग में रखा गया है। DG राजीव कृष्णा को निदेशक सतर्कता अधिष्ठान के साथ DG भर्ती बोर्ड का अतिरक्‍त चार्ज सौंपा गया है। इससे पहले, शासन ने आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने के बाद यूपी लोकसेवा आयोग (UPPSC) के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी को पद से हटा दिया था। उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।

परीक्षा में 50 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
आपको बता दें कि 16 और 17 फरवरी को पूरे यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें करीब 50 लाख अभ्‍यर्थी शामिल हुए थे। इनमें लाखों लोग बिहार समेत दूसरे राज्‍यों से भी आए थे। परीक्षा रद होने के बाद से लगातार विभिन्‍न जिलों में अभ्‍यर्थी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गत रविवार को सिद्धार्थनगर पुलिस ने तीन लोगों को बिहार से दबोचा था। पकड़े गए आरोपियों में पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार जेल का सिपाही नीरज कुमार वर्मा भी शामिल था।

कई आरोपी हुए हैं गिरफ्तार
इससे पहले यूपी एसटीएफ की टीम ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी कर पेपर आउट कराने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों की पहचान प्रयागराज निवासी अजय सिंह चौहान और सोनू सिंह यादव के रूप में हुई है। STF ने लखनऊ के शहीद पथ स्थित किसान बाजार के पास से की है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 906

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *