न्यूज़भारतहेडलाइंस

एनिमल के बाद अचानक बढ़ी बॉबी देओल की फैन फॉलोइंग, बॉबी बोले- खुद से उठ चुका था भरोसा

खबर टीम इंडिया की ।बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ के जरिए जबरदस्त कमबैक किया है। बॉबी ने बताया कि वो इंडस्ट्री में पिछले 28 साल से हैं। उन्हें शुरुआत से खुद पर बहुत भरोसा रहा है। लेकिन एक ऐसा समय भी आया जब उनका विश्वास खुद पर से उठ गया था। एनिमल के बाद जो प्यार लोगों से मिला वो आज भी उन्हें सपने जैसा लगता है।

बॉबी ने दिया इंटरव्यू
बॉबी ने बताया कि साल 2023 उनके परिवार के लिए ऐतिहासिक साल रहा। एक ही साल में हमारी तीनों जेनरेशन की फिल्में आईं। दरअसल, पिछले साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ भी सक्सेसफुल रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। वहीं पिता धर्मेंद्र ने भी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से कमबैक किया।सनी देओल के बड़े बेटे राजवीर देओल ने भी फिल्म ‘दोनों’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस वजह से बॉबी के अनुसार पिछला साल उनके पूरे परिवार के लिए बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा- हमारे परिवार ने पिछले साल जो कामयाबी हासिल की है, वो हमारे लिए बहुत मायने रखती है।

डांस को बहुत एंजॉय करता हूं बॉबी देओल
इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि इस बार का जी सिने अवॉर्ड उनके लिए बेहद खास होने वाला है। इसके कई कारण हैं। दरअसल, इस बार होने वाले जी सिने अवॉर्ड में बॉबी देओल पहली बार परफॉर्म करेंगे। इसके लिए वो बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा- मैं शायद बहुत अच्छा डांसर नहीं हूं। लेकिन मुझे डांस करना बहुत पसंद है।

बॉबी देओल बोले
बॉबी देओल को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। बॉबी ने कहा- अवॉर्ड हर किसी के लिए मायने रखता है। मुझे भी पसंद हैं। लेकिन मेरे लिए अवॉर्ड से बढ़कर मेरे फैंस का प्यार है। बॉबी की मानें तो अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होना भी बड़ी बात है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *