न्यूज़भारतहेडलाइंस

दिनेश कार्तिक जल्द ले सकते हैं रिटायरमेंट, आईपीएल छोड़ अब सिर्फ कमेंट्री करेंगे; 2008 से खेल रहे हैं लीग

खबर टीम इंडिया की।विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक IPL 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से संन्यास ले सकते हैं। कार्तिक IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अपना आखिरी सीजन खेलेंगे। उन्हें RCB ने साल 2022 की मिनी ऑक्शन में अपने साथ 5.5 करोड़ रुपये में जोड़ा था।
ईएसपीएन के मुताबिक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जून में 39 साल के हो जाएंगे। वह आखिरी IPL सीजन के लिए तैयार हैं। इसके बाद वह IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। कार्तिक ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 जुलाई में टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

कार्तिक हुए सात खिलाड़ियों में शामिल
कार्तिक उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने IPL के अब तक हुए सभी सीजन (16 ) के हिस्सा रहे हैं। 2008 में IPL शुरू होने के बाद से ही वह, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे के साथ ही इसमें खेल रहे हैं।

नहीं खेल पांए थे नाइट राइडर्स के खिलाफ कार्तिक
कार्तिक आईपीएल के अब तक हुए 16 सीजन में केवल दो मैचों को ही मिस किए हैं। उन्होंने अपने पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। वहीं दूसरा मैच पिछले साल यानी 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग मैच से बाहर बैठे थे।

टी-20 वर्ल्ड कप में किया गया था शामिल कार्तिक को
कार्तिक का IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने साल 2022 में 16 मैचों में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए बनाए थे। हालांकि, उनका पिछला साल ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने RCB की ओर से खेलते हुए 11 की औसत से 140 रन बनाए थे।

IPLमें 6 टीमों के हिस्सा रहें हैं कार्तिक
कार्तिक IPL के 6 टीमों के हिस्सा रहे हैं। उन्होंने IPLमें करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरविल्स के साथ किया। वह किंग्स इलेवन पंजा, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान खेले 240 मैचों में 26 की औसत से 4516 रन बनाए हैं। जिसमें 20 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं विकेट के पीछे रहते हुए 133 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है। जिसमें 36 स्टंपिंग भी शामिल है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *