न्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या आपकी राशि में है सुख -शांति या होने वाला है धन लाभ,पढ़िए क्या कहता है आपका आज का राशिफल (AAJ KA RASHIFAL)

उमाकांत त्रिपाठी।मेष – विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी. प्रबंधन और प्रशासन के मामले बनेंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. जीत का भाव रखेंगे. उद्योग वाणिज्य संबंधी विषय पक्ष में बने रहेंगे. निसंकोच कामकाज आगे बढ़ाएंगे. लाभ के मामले पक्ष में बने रहेंगे. स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को गति देंगे. तेजी बनाए रखने का प्रयास करेंगे. करियर व्यापार बेहतर बना रहेगा. मित्रों का सहयोग रहेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा. अवसर का लाभ उठाएंगे।

वृष – पेशेवर संबंधों का लाभ और प्रबंधन बनाए रखेंगे. पेशेवर कार्या को गति देंगे. आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे. क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. अवरोध स्वतः दूर होंगे. प्रशासन के प्रयासों में अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा. कार्य व्यापार में तेजी रहेगी. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. बजट पर ध्यान देंगे. योजना बनाकर खर्च करेंगे. कला कौशल बढ़ेगा. संतुलन बनाए रहेंगे. कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे. सत्ता से जुड़े विषयों को गति देंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे।

मिथुन – भाग्योदयकारी समय बना हुआ है. सभी के साथ व सहयोग से अनुकूलता बनी रहेगी. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे. शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे. कामकाज की गति बढ़ाएंगे. विनम्र रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहें.सभी क्षेत्रों में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा. व्यापार को गति मिलेगी. सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी. दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे. आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेंगे।

कर्क – गोपनीय प्रयासों को गति देंगे. परिजनों का साथ समर्थन पाएंगे. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें. व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करेंगे. वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे. खानपान में सुधार आएगा. आवश्यक कार्यां की सूची बनाएं. योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें. समय साधारण है. सोच विचारकर निर्णय लें. सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे. नीति नियमों पर भरोसा रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

सिंह – उद्योग व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. व्यवस्थागत संतुलन और सामंजस्य कार्य करेंगे. महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी. सामंजस्य बनाए रखेंगे. अपनों का भरोसा बनाए रखेंगे. सौदों अनुबंधों में शुभता का संचार बना रहेगा. योजनाओं को मूर्तरूप देंगे. व्यवस्था बेहतर बनाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. साझेदारी का प्रियास बढ़ेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. दाम्पत्य में सुख रहेगा।

कन्या – पेशेवर प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें. नियमों पर अमल बढ़ाएं. तार्किकता से काम लें. वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे. कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे. बहकावे में न आएं. लोभ प्रलोभन से बचें. सेवा व्यवसाय से जुड़ें संबंधों में बेहतर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत से जगह बनाए रखेंगे. विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा. पेशेवर परिणाम पाएंगे. लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं. उधार से बचें. नौकरीपेशा अच्छा करेंगे. अनुशासन बढ़ाएंगे. विनम्रता बनाए रखेंगे।

तुला – मित्रों और करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे. परिजन मददगार होंगे. प्रियजनों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. मामले लंबित रखने से बचेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जुड़ाव का प्रयास रखेंगे. कार्य व्यापार में प्रभाव बना रहेगा. व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ाएंगे. सभी मोर्चां पर सक्रियता बनाए रहेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. भेंट मुलाकात में आगे रहेंगे।

वृश्चिक – व्यक्तिगत उपलब्ध्यिं पर जोर बना रहेगा. घर परिवार के सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी. भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे. अपनों से करीबी बढ़ेगी. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी. लंबित कार्यां में निरंतरता रखें. संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. संबंधों में सहजता सजगता बनाए रखें. अहंकार व जिद से बचें. भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं. करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे. सबके हित की सोच होगी।

धनु- बंधु बांधवों से करीबी बनाए रखेंगे. सामाजिक गतिविधियों में तेजी लाएंगे. मिलनसार और संवेदनशील बने रहेंगे. भाग्य पक्ष सकारात्मक रहेगा. सभी के प्रति आदर सम्मान बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनाए रखने का प्रयास रखेंगे. शुभ सूचना मिल सकती है. साहस पराक्रम के अवसर बढ़ेंगे. यात्रा संभव है. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. चर्चा संवाद बनाए रखेंगे. सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे. पूर्व परिचय का लाभ मिलेगा. अनुकूलन और लाभ बढ़त पर रहेगा।

मकर- घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. पारिवारिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे. अनुकूलता बनी रहेगी. समय संवार पर बना रहेगा. मेलजोल व संपर्क का दायरा बड़ा होगा. भेंटवार्ता में सहज रहेंगे. संस्कार परंपराओं को बल मिलेगा. परंपरागत कार्यां को बढ़ावा देंगे. कुल कुटुम्ब पर फोकस बढ़ाएंगे. आदर्शां का पालन करेंगे. सभी का सम्मान रखेंगे. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. रिश्ते बेहतर होंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. सहजता और सामंजस्य रखेंगे।

कुंभ – रचनात्मक प्रयासों में गति लाएंगे. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. कला कौशल को बल मिलेगा. परंपरा संस्कारों को बल मिलेगा. अपनों में परस्पर सामंजस्य बढ़ेगा. लाभ का प्रतिशत उूंचा रहेगा. सभी क्षेत्रों में आकर्षक प्रदर्शन करेंगे. अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. बचत पर बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. चहुंओर शुभकार्यां की रूपरेखा बनेगी. घर में सुखद वातावरण रहेगा. सभी का मान सम्मान रखेंगे. रचनात्मक कार्यां में संवेदनशीलता से काम लेंगे।

मीन – निवेश संबंधी कार्यां में सक्रियता बनाए रख सकते हैं. नियम पालन में सहजता बढ़ाएं. अनजानों से लेन देन में स्पष्टता रखेंगे. अनुशासन अपनाएंगे. देश-विदेश के कार्य बनेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे. बजट को महत्व देंगे. दान में रुचि रहेगी. रिश्तों के प्रति सकारात्मकता रहेंगे. पेशेवर मामलों जिम्मेदार बनेंगे. खर्च निवेश पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. न्यायिक मामलों में धैर्य और विनम्रता बढ़ाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

 

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *