न्यूज़भारतहेडलाइंस

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे पीएम मोदी, हाथी पर की सवारी; कैमरे के साथ फोटोज खींचते आए नजर

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे। उन्होंने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हाथी पर बैठकर जंगल सफारी की। इसके बाद जीप पर नेशनल पार्क का भ्रमण भी किया। इस दौरान उनके साथ पार्क डायरेक्टर सोनाली घोष और सीनियर फॉरेस्ट ऑफिसर भी थे।

असम के तेजपुर पहुंचे पीएम
PM मोदी नॉर्थ-ईस्ट के 2 दिन के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार कोअसम के तेजपुर पहुंचे। यहां CM हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने काजीरंगा में रोड शो किया। फिर रात में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के गेस्ट हाउस में रुके थे। वे आज राज्य में 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे।काजीरंगा को नेशनल पार्क का दर्जा 1974 में मिला था और इस साल काजीरंगा इस उपलब्धि की गोल्डन जुबली मना रहा है।

 

पीएम करेंगे प्रोजेक्टस का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगल में सफारी के बाद अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। तवांग में वे 825 करोड़ में बनी सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे। यह सुरंग अरुणाचल के तवांग को असम के तेजपुर से जोड़ेगी। दोपहर करीब 12:15 बजे PM असम वापस लौटेंगे। वे जोरहाट के होलोंगा पाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 84 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। इस संरचना को ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ के नाम से जाना जाएगा।

पीएम करेंगे जनसभा को संबोधित
इसके बाद वे करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे PM मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए गए 5.5 लाख से ज्यादा घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह भी करेंगे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *