न्यूज़भारतहेडलाइंस

धर्मशाला टेस्ट में भारत ने बनाई मजबूत पकड़, इंग्लैंड पर मंडराया पारी से हार का खतरा

खबर टीम इंडिया की।भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को भारत पहली पारी में 477 रन पर ऑलआउट हो गया। HPCA स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने पहली पारी में 218 रन बनाए।

अश्विन ने लिए विकेट
तीसरे दिन का पहला सेशन जारी है और इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। जो रूट क्रीज पर हैं। बेन डकेट 2 और जैक क्रॉली 0 पर आउट हुए, दोनों को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया।

शोएब बशीर ने लिए 5 विकेट
भारत के लिए पहली पारी में शुभमन गिल ने 110, रोहित शर्मा ने 103, यशस्वी जायसवाल 57, देवदत्त पडिक्कल ने 65 और सरफराज खान ने 56 रन बनाए। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट कप्तान बेन स्टोक्स को भी मिला।

भारत हुई पहली पारी में 477 पर ऑलआउट
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को भारत पहली पारी में 477 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम इंडिया आज 473/8 के स्कोर को आगे बढ़ाई। और 5 रन बनाने में दो विकेट गंवा दी। 10वां विकेट जसप्रीत बुमराह के रूप में गिरा। मोहम्मद सिराज नाबाद रहे। HPCA स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने पहली पारी में 218 रन बनाए।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *