Uncategorizedन्यूज़भारतहेडलाइंस

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सीटों का बंटवारा, बीजेपी 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव; JDU को मिली इतनी सीट

उमाकांत त्रिपाठी। बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए नेताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए गठबंधन की सभी सीटों का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि फॉर्मूले पर चर्चा हुई और एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दलों ने इसे स्वीकार कर लिया हैं.

किसे मिली कितनी सीट
जो फॉर्मूला तय हुआ है उसके मुताबिक, बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 5, मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 1 सीट तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 सीट दी गई है. गौर करने वाली बात ये है कि इसमें पशुपति पारस की लोकजन शक्ति पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है. पारस ने कुछ दिन पहले ही बगावत के संकेत देते हुए कहा था कि उनके पास विकल्प खुले हुए हैं.

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी
पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सूर, सासाराम और अररिया

इन सीटों पर जदयू ठोकेगी ताल
बाल्मिकी नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानबाद और शिवहर। वहीं चिराग पासवान पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्हें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीट दी गई है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *