न्यूज़मनोरंजन

स्वातंत्र्य वीर सावरकर में दिखा रणदीप हुड्डा का कमाल, ऐसा लगा जैसे पर्दे पर हों सावरकर; जानिए कैसी है फिल्म

खबर टीम इंडिया की। कहानी की शुरुआत 18 वीं सदी के अंत के दृश्यों से होती है। देश में प्लेग महामारी फैली हुई है। लोग मरे जा रहे हैं। देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। इसी बीच महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में विनायक दामोदर सावरकर का जन्म होता है। रणदीप हुड्डा ने सावरकर का किरदार निभाया है। विनायक दामोदर सावरकर के अंदर बचपन से ही अंग्रेजों के खिलाफ एक गुस्सा है। वे अपने देश से अंग्रेजों को भगाना चाहते हैं। इसके लिए वे अभिनव भारत नाम से एक संगठन भी बनाते हैं।

ऐसे बढ़ी फिल्म की रफ्तार
सावरकर का हमेशा से यही मानना था कि अंग्रेजों को अहिंसा से नहीं हराया जा सकता। इसके लिए वे लोगों को हथियार उठाने के लिए आह्वान भी करते हैं। अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए सावरकर उन्हीं के देश लंदन चले जाते हैं। वहीं से वे अपनी क्रांति जारी रखते हैं। वहां उनके कुछ सहयोगी अंग्रेज अधिकारियों की हत्या कर देते हैं। फिर सावरकर के ऊपर साजिश करने का आरोप लगाया जाता है। उन्हें गैरकानूनी रूप से भारत भेजकर कालापानी की सजा दे दी जाती है। कालापानी की सजा के दौरान उन्हें असहनीय पीड़ा दी जाती है। कई साल जेल में बिताने के बाद सावरकर एक के बाद एक कई दया याचिका दायर करते हैं। हालांकि, इन याचिकाओं के पीछे भी उनकी एक सोची समझी रणनीति रहती है। सावरकर कहते हैं कि जेल में रहकर मरने से बेहतर है कि बाहर निकलकर देश के लिए कुछ किया जाए। जेल से छूटने के बाद उनका संपर्क भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी से होता है। इसके बाद देश को आजादी मिलने तक सावरकर अपनी लड़ाई लड़ते हैं।

रणदीप हुड्डा ने फूंकी जान
पूरी फिल्म में सिर्फ रणदीप हुड्डा की दिखाई देंगे। रणदीप को देख कर यही लगता है कि सावरकर के रोल में उनसे बेहतर शायद ही कोई कास्ट हो सकता था। ऐसा लगा कि हम सावरकर को ही पर्दे पर देख रहे हैं। काला पानी वाले सीक्वेंस में रणदीप हुड्डा ने असाधारण एक्टिंग की है। इस रोल के लिए उन्होंने जो मेहनत की है, वो पर्दे पर साफ दिखाई देती है। सावरकर के भाई के रोल में अमित सियाल और पत्नी के किरदार में अंकिता लोखंडे ने प्रभावित किया है। इसके अलावा कास्टिंग थोड़ी और बेहतर हो सकती थी, जैसे गांधी जी के रोल के लिए इससे बेहतर एक्टर को लिया जा सकता था। डॉ. अम्बेडकर का किरदार निभाने वाला एक्टर भी नहीं जंचा है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *