न्यूज़भारतहेडलाइंस

यूपी में कांग्रेस, सपा और बसपा को लगा बड़ा झटका, कई नेता हुए बीजेपी में शामिल के कई वरिष्ठ नेता बीजेपी में शामिल हुए

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को पूर्व विधायक और 2 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़कर लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस नेता चौधरी गजेंद्र सिंह और वासुदेव सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस नेता चौधरी गजेंद्र सिंह ने थामा भाजपा का दामन
अनूपशहर से दो बार बसपा के टिकट पर विधायक रहे और वर्तमान में कांग्रेस नेता चौधरी गजेंद्र सिंह ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा शिकारपुर से 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक बने और वर्तमान में कांग्रेस नेता वासुदेव सिंह बाबा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मपाल सिंह और राष्ट्रीय लोकसभा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकुम सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

इन नेताओं ने भी थामा भाजपा का दामन
मुरादाबाद के पूर्व सांसद वीर सिंह, लालगंज के पूर्व सांसद संतोष कुमार, इटावा से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व मंत्री केसी पांडेय, पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम और शंभू दयाल ने भी शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया

बुलंदशहर समेत इन सीटों पर होंगे दूसरे चरण के चुनाव
अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर(एससी), अलीगढ़ और मथुरा में दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान होंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *