न्यूज़भारत

विरुधुनगर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा, कांग्रेस और डीएमके पर नड्डा ने साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव में प्रचार करने तमिलनाडु पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने विरुधुनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बहुत विकास किया है। कोरोना महामारी और यूक्रेन युद्ध के प्रभाव से, सारे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बहुत प्रगति की है। जहां हमारी अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से बढ़कर, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगे कहा एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हमेशा तमिल संस्कृति, भाषा, साहित्य का ध्यान रखते हैं। साथ ही संसद में जब नई इमारत का निर्माण किया गया तब प्रधानमंत्री मोदी ही थे जिन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि सेंगोल वहां अध्यक्ष के दाहिने तरफ़ स्थापित हो। लेकिन मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि कांग्रेस और DMK ने हमेशा तमिल संस्कृति और सनातन संस्कृति को कलंकित किया है।उन्होंने संसद में सेंगोल का भी विरोध किया है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *