न्यूज़भारतहेडलाइंस

जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुली जीप में किया रोड शो, 1 किलोमीटर के रोड शों में उमड़े हजारों लोग

उमाकांत त्रिपाठी।जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बने दो मंच टूट गए। इस घटना में मंच के ऊपर खड़े कुछ लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए। पार्टी के स्टार प्रचारक और पीए मोदी ने रविवार 7 अप्रैल को जबलपुर में एक किलोमीटर से भी लंबा रोड शो किया। पीएम मोदी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी खुली जीप में सवार थे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोग पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे थे तो पीएम मोदी भी जनता का अभिवादन कर रहे थे। खास बात ये है कि रोड शो के पूरे रूट में पीएम मोदी के हाथ में बीजेपी का चुनाव चिह्न कमल का फूल था।रोड शो शाम करीब 6.30 बजे कटंगा चौराहे से शुरू हुआ, जो छोटी लाइन फाटक पर जाकर खत्म हुआ। रोड शो के रूट में पीएम मोदी के स्वागत के लिए कई मंच बनाए गए थे। कई जगह लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

पीएम मोदी के रोड शो में लोगों ने दिखा उत्साह
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बीजेपी का दावा है कि 50 हजार से ज्यादा लोग रोड शो में जुटे। रोड के दोनों ओर खड़े लोग पीएम मोदी को देखकर उत्साहित दिखे। साथ ही मोदी-मोदी के नारे भी लगा रहे थे। कई लोग अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीरें लेकर पहुंचे थे। रोड शो के रूट में पीएम मोदी के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए थे।

साधु-संतों ने किया पीएम मोदी का स्वागत
रोड शो के रूट में एक मंच पर साधु-संत के बैठने की व्यवस्था की गई है। जैसे ही पीएम मोदी यहां पहुंचे। साधु-संतों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
जबलपुर में रोड शो के रूट में साधु-संतों के लिए भी एक मंच बनाया गया था। पीएम मोदी जब यहां पहुंचे तो साधु-संतों ने मंत्रोच्चार के बीच उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया।

पीएम मोदी के रोड शो में स्वागत मंच टूटे
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान शहर के गोरखपुर क्षेत्र में दो स्वागत मंच टूट गए। इसके चलते मंच पर खड़े लोग नीचे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पीएम मोदी ने एक किलोमीटर का रोड शो किया खत्म
पीएम मोदी का जबलपुर में करीब एक किलोमीटर तक का रोड शो खत्म हो गया है। रोड शो कटंगा चौराहे से शुरू होकर छोटी लाइन तक चला। इस दौरान पूरे रूट में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी लोगों का अभिवादन किया।

पीएम मोदी के रोड शो में मंच टूटने से गिरे लोग
जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में दो मंच टूट गए। जिससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। दरअसल, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग मंच पर चढ़ गए। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही। लेकिन लोग जबरन मंच पर चढ़ते रहे। जिसके बाद ये घटना सामने आई।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *