न्यूज़भारतहेडलाइंस

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘पुष्पा-2’ का टीजर, साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते दिखे पुष्पा

खबर टीम इंडिया की।फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में पुष्पा अलग अवतार में साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस टीजर को यूट्यूब पर दो घंटे में 35 लाख लोगों ने देखा।मेकर्स ने यह टीजर 8 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 42वें बर्थडे पर रिलीज किया है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सेकेंड पार्ट है।

झुमका पहने और घुंघरू बांधे दिखे पुष्पा (आलु अर्जुन)
1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पुष्पा का अलग ही अवतार देखने को मिला। टीजर की शुरुआत में वो मां काली के पूजा पंडाल में काजल लगाते, झुमका पहने और घुंघरू बांधे नजर आए।
इसके बाद वो हाथ में त्रिशूल लेकर लहराते हैं और दुश्मन की छाती पर चढ़ जाते हैं। अंत में वो साड़ी का पल्लू दबाकर दुश्मनों से लड़ते नजर आए।

जथारा से जुड़ा हुआ है फिल्म का सीक्वेंस
टीजर में दिखाया गया यह सीन फिल्म में दिखाए जाने वाले जथारा सीक्वेंस से लिया गया है। जथारा को सम्मक्का सरलम्मा जथारा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसे भारत के तेलंगाना राज्य में मनाया जाता है। बता दें कि हर साल 10 मिलियन से ज़्यादा श्रद्धालु इस 4 दिवसीय त्योहार में शामिल होते हैं।

फिल्म का टीजर शेयर कर अल्लू ने कहा थैंक्स
इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को थैंक्स कहा। एक्टर ने लिखा- ‘मैं आप सभी को मेरे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा करता है। मेरा दिल आभार से भर गया है। इस टीजर को मेरे थैंक्स के तौर पर स्वीकार कीजिए।

15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी पुष्पा-2
‘पुष्पा 2: द रूल’ 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देश में यह 5 भाषाओं में रिलीज होगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी पुष्पा
2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। सभी वर्जन मिलाकर इस फिल्म ने लाइफ टाइम इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *