न्यूज़भारतहेडलाइंस

महाकौशल में महाकाल के दीवाने हुए पीएम मोदी, बोले- मुझे धमकी न दें, मैं महाकाल का भक्त हूं सिर्फ उनके आगे झुकता हूं

उमाकांत त्रिपाठी।मध्यप्रदेश के बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक जो विकास के कार्य किए हैं वो तो फुलझड़ी है। अभी तो विकास के रॉकेट को और भी ऊंचाई पर लेकर जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है। अभी भारत को नए मुकाम पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है।
पीएम मोदी ने खुद को भगवान महाकाल का भक्त बताया। उन्होंने कहा कि मोदी या तो महाकाल के सामने झुकता है या फिर जनता जनार्दन के सामने।

पीएम मोदी ने बालाघाट जनसभा को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने बालाघाट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा- ‘इतनी बड़ी तादाद में माताओं-बहनों का प्यार साफ दिखा रहा है कि 4 जून को मध्यप्रदेश में क्या परिणाम आने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में ही आपने कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग भाजपा से नहीं लड़ रहे, वो तो आपस में एक-दूसरे से लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सबका साथ सबके विकास के मंत्र पर बीजेपी सरकार काम कर रही है। देश के हर शहर को, हर गांव को प्राथमिकता दे रही है। सिवनी-नागपुर के बीच फोरलेन हाईवे हो, गोंदिया-बालाघाट-सिवनी हाईवे हो, नर्मदा प्रगति पथ हो, विंध्य प्रगति पथ हो, आधुनिक वंदेभारत ट्रेन हो, एमपी के 80 रेलवे स्टेशनों का विकास हो, बीजेपी सरकार एमपी का कायाकल्प कर रही है।

पीएम बोले
पीएम ने कहा- बालाघाट से गोंदिया वाली जिस ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की नींव करीब 30 साल पहले रखी गई थी, उसे भी मोदी ने आकर पूरा किया। बालाघाट की वारासिवनी हैंडलूम साड़ियों को जीआई टैग मिले, बनारसी साड़ियों की तरह उनकी भी धूम मचे, बीजेपी सरकार इसके लिए भी काम कर रही है। यही विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत की मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी कहा- कांग्रेस ने अब INDI गठबंधन बनाकर देश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ये आपस में लड़ते हैं लेकिन कहते हैं कि मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं लेकिन असल में उन्हें मोदी को नहीं रोकना है बल्कि उन्हें देश के विकास को रोकना है।

 

पीएम मोदी कांग्रेस को लेकर बोले
मोदी ने कहा- कांग्रेस अभी भी अपनी पुरानी मानसिकता में जकड़ी हुई है। भाजपा जब आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए आगे बढ़ी, तब कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस आजादी का श्रेय किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को देना चाहती है। हमारी सरकार ने टंट्या मामा जैसे कई आदिवासी क्रांतिकारियों को सम्मान दिया।

पीएम मोदी है महाकाल के भक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जो लोग अपनी तिजोरियां भरने राजनीति में आए हैं वे मोदी को धमकी न दें, मोदी तो अपनी कमाई भी देश सेवा में लगा देने की आदत रखता है। मोदी महाकाल का भक्त है, मोदी झुकता है तो या तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने।

पीएम बोले
मोदी का तो यही कहना है कि ये तो अभी ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आपने देखा है मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी मेहनत करता हैं। क्योंकि उसके लक्ष्य बहुत बड़े है, देश के लिए है, आपके लिए है। और ये मेहनत इसलिए कर रहा हूं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *