न्यूज़भारतहेडलाइंस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेस को बताया बिग बॉस का घर

उमाकांत त्रिपाठी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ श्रीराम की तपोभूमि रही है। यहां के आदिवासी वोट बैंक नहीं बल्कि देश के गौरव हैं। कांग्रेस बिग बॉस का शो बन गई है। इनके नेता एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रहे हैं। आने वाले समय में भारत की राजनीति से इनका सफाया हो जाएगा। 10 साल बाद बच्चे पूछेंगे कि क्या है कांग्रेस।

जब-जब कांग्रेस आएगी भ्रष्टाचार होगा
कांग्रेस जब-जब सरकार में रही तब-तब भ्रष्टाचार किया है। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना है। यही उद्देश्य है। देश में आदिवासियों की सबसे ज्यादा चिंता किसी ने की है तो वो मोदी सरकार ने की है। अटल बिहारी वाजपेयी के मन में आदिवासियों के प्रति हमेशा चिंता रहती थी। आदिवासी समाज में सबसे पिछड़े लोगों की बेहतरी के लिए पीएम जन मन योजना शुरू की। वनोपज की जो कीमत अभी मिल रही है वो कांग्रेस कार्यकाल में कभी नहीं मिली। कांग्रेस समर्थन मूल्यों के खिलाफ थी।

छत्तीसगढ़ से साफ होगी कांग्रेस
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। यहां लोगों का कोई भाग्य बदल सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है। राजनाथ सिंह ने ये बातें दंतेवाड़ा के गीदम में सभा के दौरान कही।राजनाथ बोले- चुनाव का माहौल देखकर तो लग रहा है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। यहां लोग भाजपा की योजनाओं से प्रभावित है। जैसे डायनोसॉर लुप्त हो गए वैसे ही भारत की राजनीति से कांग्रेस विलुप्त हो रही है। अगले 5 से 10 सालों में बच्चे पूछेंगे कांग्रेस क्या है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *