न्यूज़भारतहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में गरजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कहा- भूपेश बघेल अब सासंद बनकर भ्रष्टाचार करना चाहते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ का व्यापार करती है। उन्होंने पूर्व CM और राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि, भूपेश कका इतना सारा भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है अभी भी यहां से सांसद बनना चाहते हैं।

इस बार भी भूपेश को हराईए
शाह ने कहा कि, मैं आज राजनांदगांव की जनता को कहने आया हूं कि आप लोगों ने भूपेश बघेल को विधानसभा में हराया है, इससे भी बड़े मार्जिन के साथ इनको फिर से घर पर भेजने का काम करिए। केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को खैरागढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी और सांसद संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करते करने पहुंचे अमित शाह ने कहा कि, आप तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाइए, छत्तीसगढ़ में 3 साल में नक्सलवाद खत्म कर देंगे। लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

शाह का कांग्रेस पर निशाना
खैरागढ़ की जनता इस बार बीजेपी को जिताने के लिए कमल के निशान पर ऐसा बटन दबाएं कि करंट इटली तक जाए। संतोष पांडे को जिताएंगे फिर से एक बार मोदी सरकार बनाएंगे। सोनिया मनमोहन की सरकार में पाकिस्तान से आकर आलिया, जमालिया यहां बम धमाके करते थे। मोदीजी ने देश को आतंकवाद से बचाने का काम किया। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पाकिस्तान पर बीजेपी की सरकार में हुआ।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *