न्यूज़भारतहेडलाइंस

महासमुंद में पीएम मोदी की जनसभा : कांग्रेस पर निशाना साध बोले पीएम- इस पार्टी ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पह हैं। वे जांजगीर-चांपा में एक सभा को संबोधित करने के बाद महासमुंद पहुंचे। वहा भी एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग आपस में सिर फुटौवल कर रहे हैं। दो दिनों पहले झारखंड में इंडी गठबंधन की रैली थी। वहां सरेआम एक दूसरे के सिर फोड़े गए। कपड़े फाड़े गए।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति तो ऐसी है कि दिल्ली में जहां शाही परिवार रहता है, उसके नसीब में इस बार अपनी पार्टी को वोट देना भी नहीं लिखा है। क्योंकि कांग्रेस उस सीट पर चुनाव ही नहीं लड़ रही। जिस कांग्रेस से दिल्ली का भरोसा उठ गया हो उस पर छत्तीसगढ़ कैसे भरोसा कर सकता है।
कांग्रेस सरकार में हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर था

पीएम मोदी बोले
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है, विकास को पटरी से उतारने का काम किया है। कांग्रेस और विकास साथ-साथ चल ही नहीं सकते हैं। कांग्रेस की सरकार जहां-जहां रही वहां हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। कांग्रेस के सरकार में नक्सली हिंसा बढ़ता रहा। अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कांग्रेस हिंसा को बढ़ावा देती रही। लोग जान गंवाते रहे, लेकिन कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने में लगी रही।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *