न्यूज़भारतहेडलाइंस

मैनपुरी में अखिलेश पर जमकर गरजे अमित शाह, बोले- उन्हें सिर्फ अपना परिवार दिखता है

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- समाजवादी पार्टी कहती है कि हम यादवों के शुभ चिंतक हैं।
इस बार कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल, फिरोजाबाद से अक्षय, बदायूं से आदित्य और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश का यह कैसा यादव प्रेम है? ​जो कुछ भी है, अपने कुनबे में डालो। ये किसी के नहीं हैं।परिवारवादी पार्टियों को समाप्त करने का अब समय आ गया है। अखिलेश और डिंपल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में किसके डर से नहीं गए।

शाह बोले
इससे पहले कासगंज में शाह ने कहा-राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो। OBC आरक्षण छीनने का काम आपने किया। मैं अखिलेश से कहना चाहता हूं कि आप जातिवाद कर रहे हो, लेकिन जाति में आपको अपना परिवार ही दिखता है।नरेंद्र मोदी ने जातिवाद ओर परिवारवाद को समाप्त किया है। मोदी को तीसरी बार पीएम बना दो। 5 किलो अनाज 2029 तक मिलता रहेगा।

राहुल बाबा बोले
जब मैंने धारा 370 को समाप्त करने के लिए बिल पेश किया, तब राहुल बाबा ने कहा कि धारा 370 को मत हटाओ, वरना कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा, खून की नदियां छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।पहले यहां कट्टे बनाने का काम चलता था, अब डिफेंस कॉरिडोर का काम चल रहा है। पहले यहां वाहन चुराने का काम चलता था, अब वाहन बनाने का काम चल रहा है। पहले चेन स्नैचिंग का काम चलता था, अब मेडिकल डिवाइस बनाने का काम चल रहा है।

अमित शाह बोले
समाजवादी पार्टी कहती है कि हम यादवों के खैरख्वाह हैं। मुलायम सिंह मुख्यमंत्री बने, उनके बाद उनका बेटा मुख्यमंत्री बना, उनके निधन के बाद उनकी बहू सांसद बनी। इस बार कन्नौज से अखिलेश लड़ रहे हैं, मैनपुरी से डिंपल लड़ रही हैं, फिरोजाबाद से भतीजा अक्षय लड़ रहा है, बदायूं से आदित्य यादव लड़ रहा है, आजमगढ़ से धमेंद्र यादव लड़ रहे हैं।अखिलेश, ये कैसा यादव प्रेम है? ​जो कुछ भी है अपने कुनबे में डालो। ये किसी के नहीं हैं। परिवारवादी पार्टियों को समाप्त करने का अब समय आ गया है।

मैनपुरी में शाह बोले
मैनपुरी में दो चरण का चुनाव हो चुका है। इन दो चरणों में मोदी जी सेंचुरी लगाकर आगे निकल चुके हैं। दोनों शहजादों (राहुल-अखिलेश) का खाता भी नहीं खुला है। इस बार उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भाजपा जीतेगी।70 वर्षों तक, कांग्रेस पार्टी धारा-370 को अपने अनौरस बच्चे की तरह संभाल कर बैठी थी। आपने दूसरी बाद मोदी की सरकार बनाई।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *