न्यूज़भारतहेडलाइंस

बनासकांठा में पीएम मोदी की विजय विश्वास सभा: बोले- हम विकसित गुजरात बनाने में पीछे नहीं हटेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के बनासकांठा में विजय विश्वास सभा को संबोधित किया। गुजरात दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने आज कहा कि ये दिन नए संकल्प और ऊर्जा का दिन है। उन्होंने कहा कि आइए आज संकल्प लें कि विकसित भारत बनाने के लिए हम विकसित गुजरात बनाने में कोई पीछे नहीं हटेंगे।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों का उल्लेख किया और कहा ‘मैंने इस देश की क्षमता देखी है, जिसके आधार पर मैं अपनी गारंटी देता हूं। मेरी गारंटी खोखले वादे नहीं हैं। वे मेरे अनुभव और भारत की प्रतिभा की समझ से उपजे हैं, जो मुझे विश्वास दिलाता है कि हम क्या हासिल कर सकते हैं।हिंदुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना के रहूंगा।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम बोले
विजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं गारंटी लेकर आया हूं और मेरी गारंटी है कि आने वाले मेरे तीसरे टर्म में मैं हिंदुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना के रहूंगा। जब देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा तब उसकी समृद्धि, सामर्थ्य और उसका लाभ, वर्तमान पीढ़ी को भी मिलेगा और आपकी आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।’

शाहबानो केस पर खुल कर बोले पीएम मोदी
रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने शाहबानो केस पर खुल कर बोला। उन्होंने कहा, ‘देश में हमारी मुस्लिम बहनें, वोट बैंक की राजनीति का शिकार हुई हैं। शहबानो केस में इन्होंने (कांग्रेस) सुप्रीम कोर्ट का अपमान करके कानून बना दिया और मुस्लिम बहनों को संरक्षण नहीं दिया। आज कांग्रेस के शहजादे संविधान लेकर घूम रहे हैं। जबकि तीन तलाक खत्म होने से न सिर्फ मुस्लिम बहनों को सुरक्षा मिली, बल्कि इससे पूरे परिवार को सुरक्षा मिली है।

370 से राम मंदिर को लेकर क्या बोले मोदी?
पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा, ‘कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया। वोट बैंक की राजनीति में ये इतने डूबे हुए हैं कि अपना संतुलन खो बैठे हैं। मोदी ने आगे कहा कि ये कहते थे कि जम्मू-कश्मीर से अगर धारा 370 हटेगी, तो देश टूट जाएगा, खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन उनको ये पता नहीं है कि ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में आन-बान-शान से तिरंगा लहरा रहा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इस बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। काग्रेस के चायवाला कमेंट पर पीएम मोदी ने कहा 2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा के मैदान में आया तो कांग्रेस के पास मुद्दे थे कि ये चाय वाला क्या करेगा। ये मेरा मजाक उड़ाते थे, लेकिन देश ने उनकी इस हरकतों को ऐसा जवाब दिया कि जो कभी 400 सीट लेकर बैठते थे वो 40 सीट पर आ गए।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज
पीएम मोदी ने 2019 के चुनाव को याद करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2019 में उन्होंने कोई सबक नहीं लिया और कहा- ‘चौकीदार चोर है और मोदी खून की दलाली करता है। भांति-भांति के झूठ फैलाए, लेकिन जनता ने फिर उनका हाल ये कर दिया कि वो अधिकृत रूप से विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहे।’

पीएम मोदी का कांग्रेस को संदेश
गुजरात से पीएम मोदी ने कांग्रेस को कड़ा संदेश दिया और आरक्षण को लेकर जमकर बोला। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन ले। ये मोदी है, मोदी जब तक जिंदा है- मैं कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं दूंगा। एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब… उनको जो आरक्षण मिला है, संविधान के तहत मिला है। बाबा साहेब के आशीर्वाद से मिला है। उसमें रत्ती भर भी कोई लूट नहीं सकता है। कांग्रेस की हिम्मत है तो घोषणा करके देख ले मैं चुनौती देता हूं।

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 898

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *