न्यूज़भारतहेडलाइंस

साबरकांठा में पीएम मोदी की जनसभा: बोले- अब आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं हम

उमाकांत त्रिपाठी।
प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अपने गढ़ गुजरात में रैली कर रहे हैं. यहां साबरकांठा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कांग्रेस लोगों को डराती थी कि अगर राम मंदिर बन गया तो देश में अराजकता फैल जाएगी. लेकिन उन्हें पता नहीं है कि देश में कोई अराजकता नहीं है कांग्रेस के दिल में अराजकता है. वोट बैंक की राजनीति करने वाले कहते थे कि अगर जम्मू-कश्मीर में 370 हटाई जाएगी तो खून की नदियां बहेंगी. लेकिन आज कश्मीर में शान से देश का तिरंगा लहरा रहा है।

पीएम मोदी ने साबरकांठा में जनसभा को किया संबोधित
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में मुस्लिम महिलाएं सबसे ज्यादा शिकार हुई हैं. तीन तलाक खत्म होने से उनको और उनके पूरे परिवार को सुरक्षा मिली है. वोट बैंक बचाने के लिए कांग्रेस ने तीन तलाक कानून को खत्म करने का साहस नहीं दिखाया. मैं मुस्लिम बहनों को सुरक्षा देना चाहता था यानी तीन तलाक हटाना चाहता था।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोला
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस के शहजादा का कहना है कि अगर मोदी तीसरी बार आए तो आग लग जाएगी. इस के साथ उन्होंने कहा ये इंडिया गठबंधन मोदी को बदनाम करना चाहता है. क्योंकि कांग्रेस के सपने आग में राख हो चुके हैं. इस देश के लोगों ने कांग्रेस के हर इरादे को जान लिया है इसलिए कांग्रेस निराशा से गर्त में डूबी जा रही है. वो आज खुद को संभाल नहीं पा रही है और सत्ता संभालने के लिए निकले हैं. पहले देश पर हमले होते थें लेकिन आज का भारत आतंक के आकाओं को डॉजियर नहीं डोज देता है और घर में घुसकर मारता है।

कांग्रेस देश को बांटना चाहती है पीएम बोले
इनके बड़े-बड़े नेता देश को बांटने की बात करते हैं आगे उन्होंने कहा मैं आप सबका सेवक हूं और देश सेवा का व्रत लेकर निकला हूं. मैं आशीर्वाद लेने आया हूं. मुझे संसद में गुजरात के अपने सभी दोस्तों की जरूरत है. देश चलाने के लिए साबरकांठा और मेहसाणा चाहिए. मुझे यकीन है कि आप सभी 7 तारीख को मतदान करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

पीएम मोदी बोले
साबरकांठा में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो छोटे-मोटे काम करने के लिए थोड़ी भेजा था. आपने मुझे चुनौतियों को चुनौती देने के लिए भेजा था, उसे टालने के लिए नहीं चुनौतियों से टकराने के लिए भेजा था. इस मिट्टी में वह ताकत है दुनिया ने वह ताकत महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल में देखी है. उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक देश आतंकवाद की आग में जल रहा था. जब आतंकवादी आते थे तो बहुत बड़ी घटना करते थे. जैसे मुंबई में उन्होंने 26/11 किया. उस समय की सरकार डॉजियर भेजती थी. आज का भारत आतंक के आकाओं को डॉजियर नहीं डोज देता है और घर में घुसकर मारता है।

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 898

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *