न्यूज़हेडलाइंस

टाइट सिक्योरिटी के बीच हुई सलमान खान की देश वापसी, आधी रात लंदन से लौटे भाईजान

खबर टीम इंडिया की।सलमान खान कल यानी बुधवार की रात मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखे गए। अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ बुलेट प्रूफ कार में बैठकर वो रवाना हो गए। सलमान के घर फायरिंग मामले के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली है। इस घटना के समय सलमान लंदन में थे, यूके के एमपी ने उनका स्वागत किया था, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में कथित आत्महत्या के मामले पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। थापन के भाई अभिषेक ने दावा किया कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है। वह ऐसा नहीं था, जो आत्महत्या करे। हम न्याय चाहते हैं। परिवार ने यह भी मांग की कि अनुज का पोस्टमार्टम मुंबई से बाहर कराया जाए। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज और उसके साथी को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

सलमान के अलावा भी कई सेलेब्स हुए स्पॉट
आलिया भट्ट शूटिंग के बाद स्पॉट हुईं। आलिया शूट खत्म करने के बाद काफी थकी नजर आईं। वहीं दिशा पाटनी को बांद्रा में देखा गया। एक्ट्रेस स्लिम फिट गाउन पहने बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। मानुषी छिल्लर भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *