न्यूज़भारतहेडलाइंस

पलामू में पीएम मोदी की जनसभा, बोले- मेरे पास न साइकिल है ना घर; JMM-कांग्रेस अपने बच्चों के लिए काली कमाई छोड़कर जाएंगे

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को भी झारखंड दौरे पर हैं और पलामू जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की।2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने BJP-NDA की सरकार बनाई।

 

पीएम मोदी ने बताई वोट की ताकत
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 500 साल से हमारी कितनी ही पीढियां संघर्ष करती रही, इंतजार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ, जो अयोध्या में हुआ।500 साल में जो काम नहीं हुआ, आपके एक वोट से वो कार्य पूरा हुआ और आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया। आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया।

पीएम मोदी बोले
हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी, लेकिन आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है।
आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है – मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।

पीएम मोदी बोले
कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है – जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।

पीएम मोदी बोले
आपके आशीर्वाद से सीएम और पीएम के रूप में देशवासियों की सेवा करते हुए मुझे अब 25 साल हो जाएंगे। इन 25 वर्षों में आपके आशीर्वाद से मोदी पर एक पैसे के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा है। मैं आज भी पद, प्रतिष्ठा, सुख-समृद्धि से दूर आज भी वैसा ही हूं, जैसा आपने मुझे यहां भेजा था। मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है।उन्होंने कहा कि JMM-कांग्रेस के नेताओ ने भ्रष्ट्राचार से अपार धन संपदा खड़ी की है। संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ ये अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं। ये उनके लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जाएंगे

पीएम मोदी बोले
मोदी के 10 साल के सेवाकाल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। इसलिए वो आज भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं। इन गरीब भाई-बहनों के आशीर्वाद ही मेरी शक्ति और मेरी पूंजी है। मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं।इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो खुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो।मोदी यहां रोजगार बढ़ाना चाहता है, आपके जीवन में खुशहाली लाना चाहता है, लेकिन कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन जायदाद पर पड़ गई है। कांग्रेस-JMM को और कुछ नजर ही नहीं आता है।

पीएम मोदी बोले
मेरे आदिवासी, दलित और पिछड़े भाई-बहन लिख कर रख लें कि जब तक मोदी जिंदा है तब तक दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोट बैंक को नहीं देने दूंगा। मैं संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं करने दूंगा।कांग्रेस और INDI गठबंधन ने एक और खतरनाक बात कही है। ये लोग अब SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं। जब हमारा संविधान बन रहा था, तभी संविधान निर्माताओं ने मिलकर तय किया था कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

पीएम मोदी बोले
लेकिन अब कांग्रेस-JMM और RJD सब मिलकर आदिवासियों, पिछड़ों व दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस ये ऐलान कर रही है, लेकिन JMM और RJD इस पर चुप हैं और इसे अपनी मौन सहमति दे रहे हैं।
दोपहर 1 बजे गुमला में जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम करेंगे जनसभा को संबोधित
इसके बाद पीएम गुमला के सिसई में दोपहर जनसभा करेंगे और यहां मोदी लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने राज्य में जनसभा को संबोधित किया था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *