न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

रणवीर सिंह ने डिलीट की दीपिका से शादी की तस्वीरें: दीपिका पादुकोण की प्रोफाइल पर अब भी बरकरार, जानें क्या है वजह

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इसी बीच कपल को लेकर एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण संग शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ऐसे में अब फैंस काफी हैरान हैं और उन्हें फिक्र हो गई है कि कहीं कपल के रिश्ते में तो कई दरार नहीं आ गई है। बता दें कि रणवीर सिंह ने ना सिर्फ दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट की है बल्कि साल 2023 से पहले की भी सारी पोस्ट भी प्रोफाइल से हटा दी है। जहां रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण के अकाउंट पर अब भी फोटोज मौजूद हैं।

मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने प्रेग्नेंसी के बारे में बताया कि वो जल्द ही मां बनने वाली है और रणवीर सिंह पापा। कपल्स के पैरेंट्स बनने की बात सुनकर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टॉर्स भी उन्हें बधाईयां दी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में दीपिका ने यह भी बताया कि उनका बेबी कब आने वाला है। कपल्स ने पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें बच्चों के कपड़े, जूते और खिलौने बने हुए हैं। साथ ही कैप्शन में नजर न लगने वाला इमोजी भी है। तस्वीर पर लिखा है- सितंबर 2024। यानी कि दीपिका पादुकोण सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी।

दीपवीर’ ने 2018 में रचाई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप कपल्स में से एक हैं। फैंस इस जोड़ी को ‘दीपवीर’ के नाम से बुलाते हैं। दोनों ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ‘रामलीला’ के अलावा कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इनमें ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ शामिल हैं। अब कपल रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ नजर आएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *