हेडलाइंस

बहुत याद आओगी दीदी, संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा चला गया

भारत समेत पूरे विश्व के लिए रविवार को एक बुरी खबर आई। संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा स्वरकोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थीं। उनके जाने से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया गमगीन है। लता मंगेशकर के प्रशंसक पूरी दुनिया में थे। उन्हें जितना प्यार भारत से मिलता था उतना ही पाकिस्तानी भी उनसे मोहब्बत करते थे। आज लता मंगेशकर के देहावसान पर पाकिस्तान ने भी उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में उनके जैसा कोई न था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी। ट्विटर पर चल रहे #RIPLataMangeshker ट्रेंड्स में लता मंगेशकर के पाकिस्तानी फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक पाकिस्तानी फैन शकील अहमद ने लिखा, ‘लैजेंड लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उन्हें अगली दुनिया में शांति दे। अमन की आशा। लव.. इंडिया..’। पाकिस्तानी पत्रकार आमिर रजा खान ने लता मंगेशकर की बचपन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘हार्टब्रेकिंग, किसे पता था कि ये छोटी बच्ची संगीत की दुनिया की रानी बनेगी। लता जी आप हमारे समय की एक असली महान शख्सियत हैं। RIP आप भारत, पाकिस्तान और पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों की रानी हैं।’

Related Posts

1 of 520

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *