न्यूज़भारतहेडलाइंस

बलांगीर में पीएम मोदी की जनसभा: बोले- आपका बेटा करेगा यहां विकास, ओडिशा की संस्कृति को बताया आभूषण

उमाकांत त्रिपाठी।ओडिशा के बलांगीर में भी पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ओडिशा की संस्कृति का जिक्र किया. उन्होंने कांग्रेस और बीजेडी पर प्रदेश की गरीबी हटाने के लिए कुछ न करने का आरोप लगाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ओडिशा की धरती, ओडिशा की संस्कृति हज़ारों साल पुरानी है। कांग्रेस ने सिर्फ यहां की गरीबी की तस्वीरें ही दुनिया को दिखाईं। BJD ने भी गरीबी दूर करने के लिए कुछ नहीं किया, न ही कांग्रेस का प्रयासों को रोकने की हिम्मत दिखाई। लेकिन आपका ये बेटा ओडिशा की गौरवमयी धरोहर को मां भारती का सर्वश्रेष्ठ आभूषण मानता है।

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, आपके इलाके में मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने के लिए आए हैं। गाजे बाजे से उनकी विदाई कर दीजिए…अगर नवीन पटनायक आपके यहां चुनाव प्रचार के लिए आ जाएं तो उनसे पूछना कि आप जहां से चुनाव लड़ रहे हैं बिना कागज लिए वहां के दस गांवों के नाम बोल दीजिए। वे दस गांवों के नाम नहीं बता पाएंगे। वे यहां की जमीन से कटे हुए हैं, वे आपसे कटे हुए हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मोदी की गारंटी है कि मोदी की सरकार बनने के बाद जैसे ही आपका धान लेंगे 48 घंटे में सीधा आपके खाते में पैसा जमा हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने गारंटी दी थी और सरकार बनते ही पहले 30 दिन में ही गारंटी पूरी कर दी।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 891

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *