न्यूज़भारतहेडलाइंस

कंधमाल में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस मान्य विपक्ष भी नहीं बना पाएगी, ये मरे पड़े लोग… देश का मन भी मार रहे

उमाकांत त्रिपाठी। शनिवार को ओडिशा के कंधमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण की बात की. उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर भी चुटकी ली. वहीं कहा कि कांग्रेस मान्य विपक्ष भी नहीं बना पाएगी.
कंधमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 26 साल पहले आज के दिन अटल बिहारी वाजपयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परिक्षण किया था. एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया था. दूसरी ओर कांग्रेस की सोच, कांग्रेस बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है

पीएम मोदी बोले
उन्होंने कहा, वे कहते हैं संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है. यह मरे पड़े लोग, यह देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया है. आज पाकिस्तान की हालत यह है कि अब वे बम बेचने के लिए निकले हैं। कांग्रेस के इसी कमज़ोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने इतने आतंकी हमले झेले हैं जो देश भूल नहीं सकता. 26/11 के मुंबई के भयंकर आतंकी हमले के बाद इनकी हिम्मत नहीं हुई की वे आतंकवाद के सरपरस्त पर कार्रवाई करें.

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आज कांग्रेस को दो टूक कहूंगा… भारत के मुसलमान…कोई इधर-उधर जाएगा ऐसा मानने की कोशिश न करें। कांग्रेस के शहज़ादे आए दिन बयानबाज़ी कर रहे हैं. कांग्रेस को विपक्ष(संसद में) बनने के लिए लोकसभा की कुल संख्या का 10% चाहिए। कांग्रेस वाले कान खोलकर सुन लें… कांग्रेस इस देश में मान्य विपक्ष भी नहीं बन पाएगा। वे 50 सीटों(कांग्रेस) से नीचे सिमटने वाले हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *