न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का कांग्रेस के कार्यकाल पर निशाना बोले- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की घटनाएं कई साल पहले हुईं

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर 2014 के पहले के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा- 2014 से पहले हमने पॉलिसी पैरालिसिस का युग देखा है। भ्रष्टाचार और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का दौर देखा है।

पीएम मोदी बोले
मोदी ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल जैसे गंभीर मुद्दे को कांग्रेस ने राजनीतिक खेल बना दिया है। PM मोदी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान और मुसलमानों के आरक्षण जैसे कई मुद्दों पर बात की।
मोदी ने कहा- एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय को विपक्ष की साजिश से बचाने के लिए मुझे प्रचंड बहुमत चाहिए। बाबासाहेब अंबेडकर और पंडित नेहरू चाहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण न बांटा जाए, लेकिन जैसे-जैसे देश में कांग्रेस का समर्थन कम होते गया, कांग्रेस इस राह पर चलते चले गई।

आइए पढ़ते है मोदी के सवाल-जवाब…
सवाल: सैम पित्रोदा के विवादित बयान और मंदिर-मस्जिद के मुद्दे चुनाव में क्यों उठे? क्या इससे चुनाव विषय से भटक नहीं जाएगा?
मोदी: सैम पित्रोदा कांग्रेस के शाही परिवार के काफी करीब है। अगर कांग्रेस सत्ता के करीब भी पहुंचती है तो इनहेरिटेंस टैक्स के साथ भारतीयों को देखने का उनका नस्लीय दृष्टिकोण और विभाजनकारी सोच देश के लिए खतरनाक साबित होंगे।
क्या SC-ST से आरक्षण छीनकर दूसरों को देने की इनकी मंशा पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। वे कहते है कि लोगों की संपत्ति का एक्सरे कर इसका बंटवारा करेंगे। क्या ऐसी मानसिकता के खतरों पर बात नहीं होनी चाहिए?

सवाल: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर कांग्रेस आप पर लगातार हमलावर है?
मोदी: प्रज्वल जैसे मुद्दों पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस तरह के आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लेने की जरूरत है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ये घिनौनी घटनाएं अभी-अभी नहीं हुई हैं। ये घटनाएं कई सालों पहले हुई थीं। तब प्रज्वल की पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी।
इसका मतलब है कि कांग्रेस को सब पता था फिर भी वे चुप थे। वे इसका उपयोग सिर्फ चुनाव में फायदे के लिए कर रहे हैं। यह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की कमी को दर्शाता है। यह बहुत घिनौनी बात है कि कांग्रेस के लिए इतना गंभीर मुद्दा भी महज एक राजनीतिक खेल बनकर रह गया है।

सवाल: विपक्ष के तालमेल में कमी दिखी है फिर भी 300 से अधिक सीटों पर इंडी गठबंधन साझा उम्मीदवार उतार चुका है। यह कितनी बड़ी चुनौती है ?
मोदी: कई दशकों से भारत ने अस्थिर सरकारों की समस्याओं को देखा है। इनका सत्ता के सिवाय कोR एजेंडा नहीं होता था। इन सारी अस्थिरता के केंद्र में कांग्रेस थी। आज विपक्ष के पास ‘मोदी हटाओ’ के अलावा कोई विजन नहीं है।
ये लोग एक दूसरे को ही गाली देते हैं। दूसरी तरफ पिछले 10 साल में देश ने एक मजबूत सरकार का लाभ देखा है। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस और इनका INDI गठबंधन लोगों का विश्वास जीत सकता है। चाहे वे कितनी भी सीटों पर चुनाव लड़ें।

सवाल: विपक्ष कहता है कि NDA में तालमेल ठीक नहीं है। आपका इस बारे में क्या मानना है?
मोदी: 25-30 साल पहले NDA का गठन हुआ है। हम तब से मानते हैं कि देश स्थानीय आकांक्षाओं को पूरा करके ही आगे बढ़ेगा। यही सोचते हुए हमने इस बार उन पार्टियों से गठबंधन किया है, जिससे हमने पहले भी गठबंधन किया था। हमारा नीतीश जी से वर्षों पुराना संबंध है।
गठबंधन क्या होता है, यह विपक्ष हमें न सिखाए। विपक्ष के गठबंधन में ऐसी पार्टियां हैं, जो एक-दूसरे को मारने काटने के स्तर तक चले जाती थीं। केरल में लेफ्ट और कांग्रेस, बंगाल में लेफ्ट और टीएमसी कभी एक दूसरे के साथ नहीं रहीं। इनके विचार और व्यवहार में आपस में कोई समानता नहीं है। इनका बस एक ही एजेंडा है- रोज मोदी को गाली दो।

सवाल: साउथ के राज्यों में आपने इस बार कई रैलियां कीं। क्या इस बार भाजपा तमिलनाडु-केरल में खाता खोल पाएगी?
मोदी: कर्नाटक में हम लगभग दो दशकों से अग्रणी पार्टी रहे हैं। हमने प्रदेश स्तर पर भी अच्छी सरकारें दी हैं। भाजपा के लिए भारत का हर एक इंच पूजनीय है चाहे वह कहीं का भी हो। हमारी पार्टी राष्ट्रीय विजन और स्थानीय महत्वकांक्षाओं की परवाह एकसाथ करती है।
जब दक्षिण की बात आती है तो भाजपा के बारे में कुछ लोग भ्रम फैलाते हैं। इस बार दक्षिण में आप भाजपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन देखेंगे। तेलंगाना और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार से लोगों का बड़े जल्दी मोहभंग हो गया है। भ्रष्टाचार दोनों राज्यों को खोखला कर रहा है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कर्नाटक में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। लोग इस चुनाव में वोट के जरिए कांग्रेस को जवाब देंगे।

सवाल: आपने 400 सीटों का नारा दिया था, लेकिन अब इसकी चर्चा क्यों कम हो रही है?
मोदी: हमें प्रचंड बहुमत चाहिए, ताकि हम भारत के संविधान को बचा सकें। इस चुनाव में विपक्ष का एकमात्र एजेंडा हमारे संविधान की मूल भावना को बदलना है। वे देश के संविधान में गैरकानूनी तरीके से SC/ST और ओबीसी के आरक्षण को कमजोर कर मुसलिमों के लिए आरक्षण लाना चाहते हैं। ऐसा इन लोगों ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी किया है। ये लोग इसका पूरा ट्रायल कर चुके हैं। अगर सरकार में आ गए तो इसको लागू कर देंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *