न्यूज़भारतहेडलाइंस

सुशील मोदी की अंतिम विदाई: राज्यसभा सांसद के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जेपी नड्डा, यहां होगा अंतिम संस्कार

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार शाम को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। उन्होंने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जेपी नड्डा
उनका पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर 12 बजे को विशेष विमान से दिल्ली से पटना पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को राजेंद्र नगर में उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा भाजपा कार्यालय, विधान परिषद होते हुए गुलबी घाट पहुंचेगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4 बजे पटना पहुंचेंगे।

सम्राट बोले
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और रविशंकर प्रसाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं। यहां रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद जैसे कद्दावर नेता के खिलाफ खड़ा होने की हिम्मत किसी में नहीं थी। वैसे समय में सुशील मोदी मजबूती से खड़े रहे। सुशील मोदी चारा घोटाले में पिटीशनर थे और मैं वकील। काफी दबाव के बावजूद वो झुके नहीं। मुद्दों के साथ कैसे जुड़े रहते है उनसे सीखना चाहिए।रविशंकर बोले- किसी भी परिस्थिति में जूझना उन्हें बखूबी आता था

विधान परिषद सीएम समेत अन्य विधायक देंगे श्रद्धांजलि
सुशील मोदी का पार्थिव शरीर करीब दोपहर दो से तीन बजे तक पहले आवास, फिर पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद विधान परिषद लाया जाएगा। जहां सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य विधायक श्रद्धांजलि देंगे।

सुशील मोदी को याद कर भावुक हुए चिराग
सुशील मोदी के निधन पर भावुक हुए चिराग पासवान। कहा-पिता रामविलास के साथ चुनाव में एक जोड़ी देखते थे। लेकिन आज वो हमारे बीच नहीं हैं। यह बड़ी क्षति है। आदर्शों के साथ सुशील मोदी विपक्ष और सत्ता दोनों में रहे। पूरी जानकारी के साथ पार्टी में रहते थे। ये सब कोई नही कर सकता है।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वो आज शाम 4 बजे पटना आएंगे।

मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल बोले
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ जायसवाल ने कहा कि मोदी बिहार बीजेपी के शिखर पुरुष थे। उनके निधन से पैदा हुई राजनीतिक शून्यता को भरा जाना संभव नहीं होगा।

नीतीश कुमार ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
सीएम नीतीश कुमार ने आज के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में भी शामिल नहीं होंगे।आज नीतीश कुमार की पत्नी की पुण्यतिथि भी थी उस कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है।12 बजे सुशील मोदी की पार्थिव देह को दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया जाएगा। सुशील मोदी को याद कर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- वो हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहे।मंत्री श्रवण कुमार बोले- सुशील मोदी का जाना दुखदसुशील मोदी को याद कर अश्विनी चौबे के छलके आंसू।

शाहनवाज हुसैन बोले
बीजेपी नेता सुशील कुमार सिंह ने कहा-निधन की खबर सुनकर सन्न रह गया।सुशील मोदी को याद कर अश्विनी चौबे के छलके आंस

रेल मंत्री बोले-सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुखी है
पार्टी अध्यक्ष नड्डा बोले-सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा

12 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर
सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान से 12 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे घर ले जाया जाएगा। राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहां से बीजेपी ऑफिस, विधान पार्षद होते पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

तेजप्रताप यादव बोले- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें

अश्विनी चौबे ने उनके साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते लिखा- मैंने अपना परम मित्र खो दिया

गिरिराज सिंह ने कहा- ये किसी सदमे से कम नहीं
पीयूष गोयल बोले- निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं

तेजस्वी बोले- निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हू

रविशंकर ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी

शाह बोले- उनकी कमी को भरा नहीं जा सकता

PM बोले- उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी

लालू बोले- वे एक जुझारू व्यक्ति थे

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा- वह पार्टी में सभी को हिम्मत देते थे

बिहार के डिप्टी सीएम बोले- बिहार में बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति

मध्यप्रदेश के सीएम बोले- सुशील मोदी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है।

शिवराज सिंह चौहान बोले- सुशील मोदी नहीं रहे अभी भी ये विश्वास नहीं होता
आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में रहे सुशील मोदी

 

नीतीश सरकार में डिप्टी CM रहे सुशील मोदी
सुशील मोदी 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के वित्त मंत्री रह चुके हैं। वो नीतीश सरकार में डिप्टी CM भी रह चुके हैं। 2005 के बिहार चुनाव में NDA सत्ता में आई और मोदी को बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।बाद में उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया और बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद संभाला। 2010 के बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद वह बिहार के उपमुख्यमंत्री बने रहे।जेपी आंदोलन से छात्र नेता के रूप में उभरे, राजनीति में पांच दशक का सफर तय किया…

 

जेपी आंदोलन से राजनीति में आए थे
सुशील बिहार में 70 के दशक के जेपी आंदोलन से राजनीति में आए थे। इसके बाद RSS से जुड़े रहे। उनकी छात्र राजनीति की शुरुआत 1971 में हुई थी।1990 में सुशील ने पटना केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे। साल 2004 में वे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। साल 2005 में उन्होंने संसद सदस्यता से इस्तीफा दिया और विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर उपमुख्यमंत्री बने। यहीं से नीतीश कुमार के साथ उनका साथ शुरू हुआ।

 

पीएम बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्ति करते हुए X पर लिखा कि बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर देखने को मिली। सोमवार देर रात बीजेपी के कार्यकर्ता राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति-पीएम समेत इन नेताओं ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत कई नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया है।

 

नहीं रहे सुशील कुमार मोदी
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार शाम को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *