न्यूज़भारत

बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा: बोले- ‘सपा-कांग्रेस वाले सत्ता में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगे’

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से उत्तर प्रदेश सबसे अहम राज्य है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने शुक्रवार को राज्य के बाराबंकी में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सीएम योगी ने लोगों से यूपी की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने की अपील की है।

INDI वाले ताश के पत्तों की तरह बिखर रहे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने रैली की शुरुआत स्थानीय भाषा में की। पीएम ने कहा कि सुबह से ही लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वह लोगों के कर्जदार हैं। वह इस कर्ज को और मेहनत कर के लौटाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून ज्यादा दूर नहीं है। पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। नई सरकार में मुझे महिला, किसान, युवाओं और गरीबों के लिए कई बड़े फैसले लेने हैं। इसलिए बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद लेने आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर देशहित के समर्पित भाजपा, एनडी का गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए INDI गठबंधन मैदान में है। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है ये INDI वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गए हैं।

समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया
पीएम ने कहा कि यहां जो बबुआ जी हैं यानी समाजवादी शहजादे उन्होंने एक नई बुआ की शरण ली है जो बंगाल में हैं। बंगाल वाली बुआजी ने इंडी वालों को कह दिया है कि मैं आपको बाहर से सपोर्ट करूंगी। इंडी गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी को कह दिया है कि खबरदार जो हमारे खिलाफ पंजाब में बोला। पीएम पद को लेकर सभी ने मुंगेरीलाल को भी पीछे छोड़ रहे हैं। इनके संपनों की इंतहा देखिए कि कांग्रेस के एक नेता ने कह दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया बस आंसू नहीं निकले लेकिन दिल के सारे अरमान बह गए।

हमें गाली देने वाले नहीं काम करने वाले सांसद चाहिए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप सब लोग इतने तेज तर्रार हैं की सारी बातें इशारों में ही समझ जाते हैं। अब आप ही बताइये इस उटपटांग खिचड़ी को आप लोग वोट देकर अपना वोट बर्बाद करोगा क्या? कोई भी अपना वोट बर्बाद करना चाहेगा क्या? अच्छा होगा कि बाराबंकी और मोहनलालगंज में भाजपा का सांसद हो। भाजपा सांसद आपके लिए दिल्ली और लखनऊ से ज्यादा से ज्यादा योजनाएं लेकर आएंगे। भाजपा सांसद विकास के लिए ज्यादा काम करेंगे। अगर इंडी का सांसद बनता है तो उसकी पार्टी का यही मापदंड होगा कि तुमने मोदी को एक दिन में कितनी गालियां दी। उसे यही काम होगा कि सुबह उठो मोदी को गाली दो, दोपहर में मोदी गाली दो और शाम को मोदी को गाली दो और सो जाओ। पीएम ने लोगों से कहा कि हमें गाली देने वाले नहीं काम करने वाले सांसद चाहिए। इसके लिए लोगों के पास एक ही विकल्प है सिर्फ कमल। पीएम ने कहा कि इसलिए बाराबंकी से राजरानी जी और मोहनलालगंज से कौशल किशोर को हर हाल में विजयी बनाना है।

 

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *