न्यूज़भारतहेडलाइंस

टूट गए पंजे और साइकिल के सपने… पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये करा रहा विदेश यात्रा का टिकट बुक

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में जनसभा को संबोधि‍त करते हुए कहा पंजे और साइकिल के सपने टूट गए – खटाखट…खटाखट। कांग्रेस-सपा अब 4 जून के बाद की कर रही प्‍लान‍िंग क‍ि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए – खटाखट…खटाखट। और मुझे तो कोई बात रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है – खटाखट…खटाखट।

फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।
ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा क‍ि जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा क‍ि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है।
मोदी ने कहा, ”पंजे और साइकिल के सपने टूट गए – खटाखट…खटाखट। कांग्रेस-सपा अब 4 जून के बाद की कर रही प्‍लान‍िंग क‍ि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए – खटाखट…खटाखट। और मुझे तो कोई बात रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है – खटाखट…खटाखट।”

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *