न्यूज़भारतहेडलाइंस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- डायनासोर की तरह कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। उन्होंने कहा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- साइकल की चेन उतर चुकी है। 2014 में ही आपने साइकल की चेन उतार दी थी। 10 साल तक जिस साइकल पर चेन न हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। कांग्रेस की हालत भी खराब है। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए वैसे ही भारत से कांग्रेस लुप्त हो जाएगी।

केजरीवाल को लेकर बोले राजनाथ सिंह
केजरीवाल के प्रधानमंत्री की उम्र और रिटायरमेंट को लेकर दिए बयान पर राजनाथ ने कहा- केजरीवाल बकवास कर रहे हैं। केजरीवाल झूठ बोलकर पॉलिटिक्स करते हैं। ऐसे राजनीति नहीं की जाती है। केजरीवाल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी CM नहीं रहेंगे। क्या इसका मतलब सिर्फ वे ही CM बने रहेंगे।
किसी मजबूत लीडरशिप के लिए ऐसी बातें करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केजरीवाल दावा करते हैं कि उन्होंने दिल्ली में विकास किया। वहां के विकास का अगर असली श्रेय किसी को जाता है तो वे प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

गिरिराज सिंह बोले

अमित शाह का रांची में रोड शो

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची में रोड शो कर रहे हैं। उनका ये रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा। शाह बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार कर रहे हैं।

शाह के स्वागत के लिए अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। उनपर फूलों की बारिश हो रही है। लोग छतों से शाह की एक झलक देखने के लिए खड़े हैं।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मोदी सत्ता में नहीं आएंगे

केजरीवाल पंजाब के प्रोग्राम कैंसिल कर दिल्ली रवाना

जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार को वे सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिल्ली रवाना हो गए।

केजरीवाल ने रात में अमृतसर में पंजाब के अधिकतर उम्मीदवारों को बुलाया और पंजाब में चुनाव की मौजूदा स्थिति के बारे में बातचीत की। पंजाब में अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होना है। पढ़ें पूरी खबर…

महबूबा मुफ्ती का आरोप

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कश्मीर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। महबूबा ने कहा, शौकत पंडित को पुलिस ने उठा लिया है और चुगल पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा है। यह उन लोगों के इशारे पर किया गया है जो उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।

महबूबा के आरोपों पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

उत्तरी कश्मीर के लंगेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद, जो टेरर फंडिंग के आरोप में जेल में हैं, बारामूला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मासी भारती बोलीं

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा, “प्रधानमंत्री से लेकर उनके मंत्री जितना बिहार का दौरा करेंगे उतना INDIA गठबंधन को फायदा होगा क्योंकि जनता इनके चेहरों को देखर आक्रोशित हो रही है, 10 वर्षों में इन्होंने जो वादे किए थे उसमें से एक भी पूरा नहीं किया इसलिए वे जितनी जनसभा, रोडशो करेंगे उतना INDIA गठबंधन को फायदा होगा।”

वंदे भारत से चुनाव प्रचार करने पहुंचीं तमिलसाई सुंदराराजन

दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने वंदे भारत ट्रेन से कटपाडी और वेल्लोर पहुंचीं। वे यहां चुनाव प्रचार कर रही हें।

सिद्धारमैया बोले

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में चुनाव हो चुके है। मोदी अब नॉर्थ और साउथ को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वे जहर उगल रहे हैं।

सिद्धारमैया ने कहा कि हम कर्नाटक को भारत की बेटी की तरह मानते हैं। हम हर राज्य के के लोगों के साथ अच्छे संबंध रखते हैं।

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता रविकरण सिंह काहलों भाजपा में शामिल

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता रविकरण सिंह काहलों कल पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगे

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *