न्यूज़भारतहेडलाइंस

जालंधर में पीएम मोदी की चुनावी रैली- आम आदमी पार्टी को बताया नशे का होलसेलर, केजरीवाल पर साधा निशाना

उमकांत त्रिपाठी। PM नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में चुनावी रैली की। मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इतना बड़ा शराब घोटाला किया है, वह पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे। झाड़ू पार्टी वाले नशे के होलसेलर हैं। यहां CM खुद फैसले नहीं ले सकते। इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। पंजाब CM को तिहाड़ जेल में मालिक से आदेश लेने जाना पड़ा। INDI गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। इससे पहले गुरदासपुर में PM ने रैली की। उन्होंने कहा- कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया। केंद्र के आदेश मानने से मना कर दिया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है।

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
PM ने कहा कि झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस से आपातकाल का पाठ भी अच्छे से सीख लिया है। यह कांग्रेस की फोटो कॉपी पार्टी है, जो मीडिया हाउस इनकी धमकी के आगे झुक नहीं रहा उसपर मुकदमे करा रहे हैं, यही इनकी असलियत हैं। भाजपा ‘फ्रीडम ऑफ प्रेस’ के खिलाफ झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी। यहां ये लोग एक दूसरे को गाली देते हैं और दिल्ली में गलबहियां (गले लगाना) करते हैं।

पंजाब में पीएम मोदी का संकल्प
PM मोदी ने कहा- हमारा संकल्प है कि पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले, हमारे पंजाब के लोगों को घर में काम मिले। इसलिए हम विकास को लेकर काम कर रहे हैं। आज जालंधर को वंदे भारत ट्रेन भी मिली है। जालंधर और फिल्लौर रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा। एक वादा पंजाब के बुजुर्गों से करना चाहता हूं। यहां 70 साल से अधिक जितने भी सीनियर सिटीजन हैं, उन्हें फ्री इलाज दिया जाएगा। PM ने कहा- जिन्होंने इतना बड़ा शराब घोटाला किया है, वह पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे। यही इनकी असलियत है। मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष जी का अभिनंदन करता हूं। भाजपा अब फ्रीडम ऑफ प्रेस के खिलाफ झाड़ू वालों की ज्यादती नहीं चलने देगी

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *