न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना, चार्ल्स शोभराज से कर दी दिल्ली सीएम की तुलना

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्‍यूज 18 इंडिया को एक और मेगा एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू दिया है. इस दौरान उन्‍होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज तक की संज्ञा दे दी. पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के हालिया इंटरव्यू को लेकर सवाल किया किया कि ‘गंभीर आपराधिक मामलों का सामना करने वाले लोगों का मीडिया कैसे इंटरव्यू कैसे कर सकता है. वह भी वैसे शख्स का, जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. पहले सिर्फ चार्ल्स शोभराज का ही इस तरह का इंटरव्यू हुआ था.’

पीएम मोदी ने दिया इंटरव्यू
पीएम मोदी एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खास बातचीत की। इस दौरान सीनियर एडिटर अमन चोपड़ा ने प्रधानमंत्री से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सवाल किया. उन्होंने पीएम मोदी से पूछा, ‘(अरविंद केजरीवाल ने) 40 दिन तिहाड़ में गुजारे और अब वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इकोसिस्टम या वो खुद इसको अपनी जीत बता रहे हैं. जैसे घोटाला हुआ नहीं. वह कह रहे हैं कि मुझे चुनाव जिताओगे तो मैं जेल नहीं जाऊंगा और रिजाइन बिल्कुल नहीं करूंगा. ये सब प्लॉट था मेरे खिलाफ… ये बेल ही मेरी जीत है. इसको आप किस तरह से देखते है सर?’

पीएम मोदी बोले
इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘उनका मामला कोर्ट में है, इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है. लेकिन शराब घोटाले में हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है. सार्वजनिक जीवन में क्या कोई ज़िम्मेदारी नहीं रहेगी? एक ज़माना था जब नक़ल करते पकड़े जाने पर बच्चा स्कूल नहीं जाता था. नक़ल करने वाले बच्चे के माता-पिता भी शर्माते थे. आज बेशर्मी के साथ जिनपर आरोप लगे हैं, उन्हें कंधे पर लेकर नाच रहे हैं. ये जो पतन हुआ है, वह चिंता का विषय है.’

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘पहले के ज़माने में डाकुओं का महिमामंडन होता था. मैं हैरान हूं कि अख़बार वाला किसी भ्रष्ट व्यक्ति का इंटरव्यू लेने जाए. एक चार्ल्स शोभराज को देखा था, जिसका इंटरव्यू करने जाते थे. हर कोई यही करता है कि सब साफ़ हो जाए तबतक रहने दो.’
वहीं इस बाद उनसे जब ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ वाले नारे के बाद अगले कदम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं खाता नहीं, खाने नहीं देता, मेरी वो देसी भाषा है. करप्शन के खिलाफ काम करने वाली संस्थाओं की प्रतिष्ठा बढ़नी चाहिए. अब आगे है, जिसने खाया है उसे निकालूंगा, जिसका खाया, उसे खिलाऊंगा.’ पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘मैं पैसे का ट्रेल खोज रहा हूं, मिल गया तो पैसे के मालिक को वापस करूंगा. जिसने खाया है, उससे निकालूंगा और जिसका खाया है उसे खिलाऊंगा.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *