उमाकांत त्रिपाठी।चार जून को चुनाव का परिणाम आएगा और नवीन बाबू ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगे। 25 वर्ष बाद ओडिशा में ओड़िआ बोलने एवं लिखने वाला मुख्यमंत्री बनेगा।
देश के पांच चरण चुनाव में ही नरेन्द्र मोदी लोकसभा की 310 सीट जीत कर सरकार बना चुके हैं और ओडिशा में भी नरेन्द्र मोदी की सरकार सरकार बनने जा रही है। उक्त बातें केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने जाजपुर जिले के चांदबाली में आयोजित भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही है।
शाह बोले
गृहमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए आज एक बार फिर सीधे नवीन पटनायक एवं फाइव टी तथा नवीन ओडिशा अध्यक्ष वी.के.पांडियन पर हमला बोला।
शाह ने कहा कि ओड़िशा में भाजपा लोकसभा की 17 सीट तथा विधानसभा की 75 सीट जीतकर पहली बार ओडिशा में डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार बनाएगी। ओडिशा का नया मुख्यमंत्री ओडिया बोल पाए वैसा मुख्यमंत्री होगा।
भगवान जगन्नाथ का भक्त मुख्यमंत्री होगा।25 साल के बाद ओडिशा को ओड़िआ बोलने लिखने वाला मुख्यमंत्री मिलने वाला है।शाह ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि ओडिशा का शासन चुने हुए मुख्यमंत्री को चलाना चाहिए या तमिल बाबू को चलाना चाहिए। यह चुनाव ओड़िआ अस्मिता का चुनाव है।
ओड़िआ भाषा साहित्य, गौरव उत्कल प्रदेश के स्वाभिमान का चुनाव है। ओडिशा में पर्दे के पीछे से कोई तमिल बाबू शासन चलाए, उससे क्या आप सहमत हैं। आप कमल के निशान पर बटन दबाओ बाबुओं की जगह आपका जनसेवक यहां पर शासन करेगा।
शाह बोले
बीजद ने 25 साल में ओडिशा के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। ओडिशा खदान संपन्न राज्य है, 12 महीने पानी रहे यहां ऐसी नदियां हैं। फिर भी ओडिशा गरीब रह गया, इसके लिए नवीन बाबू जिम्मेदार हैं। ओडिशा के लाखों युवा अपने बूढ़े मां-बाप को छोड़कर देश भर में मजदूरी के लिए जाते हैं।
भाजपा की सरकार बना दो ओडिशा में ही उद्योग लगाकर युवाओं को बाहर ना जाने पड़े ऐसा ओडिशा बना दूंगा। शाह ने कहा कि ओडिशा में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं बनना चाहिए था।
शाह बोले
मोदी जी ने 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाया पूरा देश दुनिया राम उत्सव में मग्न थे, नवीन बाबू एवं तमिल बाबू ने यहां के लोगों को राम उत्सव में शामिल नहीं होने दिया।
अमित शाह ने उठाया जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाभी का मुद्दा
शाह बोले
भगवान जगन्नाथ के सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ करेगा कोई सहमत है क्या, चारों द्वार खुलने चाहिए। जगन्नाथ के परंपराओं के हिसाब से जगन्नाथ मंदिर चलना चाहिए या नहीं।
भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार की वर्जिनल चाभी कहां है? नवीन बाबू इसका जवाब दीजिए। नवीन बाबू आप जवाब दें डुप्लीकेट चाभी बनी है याननहीं। जांच की रिपोर्ट आपने क्यों नहीं सार्वजनिक किया। आप किसको बचाना चाहते हैं।भाजपा की सरकार बना दो एक महीने के अंदर रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट हम सार्वजनिक कर देंगे।
शाह बोले
शाह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है। कांग्रेस कहती है पाक अधिकृत कश्मीर मत मांगिए, उनके पास एटम बम है। राहुल बाबा हम भाजपा वाले हैं पाकिस्तान के एटम बम से नहीं डरते।पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।
मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का गृह मंत्री ने किया जिक्र
शाह बोले
गृह मंत्री ने मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार चावल वाली सरकार है नवीन की सरकार झोले वाली सरकार है। मोदी जी चावल भेजते हैं, नवीन बाबू उसमें अपना झोला लगाने का काम करते हैं। नरेन्द्र मोदी जी घर बनाकर देते हैं, ये कहते बीजू आवास योजना है।
आयुष्मान योजना नरेन्द्र मोदी जी ने लागू किया है, मगर इसका अमल ओडिशा में नहीं हुआ है। साढ़े तीन प्रतिशत घरों में 2019 से पहले पानी जाता था। मोदी जी ने घर घर में नल से जल पानी भेजने का संकल्प लिया है। अभी भी 26 लाख घरों में यहां नल से पानी नहीं मिल रहा है। हमारे विधायक सांसद को जीताएं, हम आपके भद्रक में चार महीने में मेडिकल कालेज की मांग को पूरी करेंगे।टेक्सटाइल पार्क मोदी जी ने तीन साल पहले दिया था, मगर मुख्यमंत्री की आयु हो गई है, हमारा मुख्यमंत्री एक साल के अंदर टेक्सटाइल पार्क बना देगा। बाढ़ से निपटने की व्यवस्था करेंगे। उसका पानी सिंचाई की नहर में डालकर आपको बचाने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी।
शाह बोले
अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिये ओडिशा तक पहुंच गए हैं, उसे रोकना चाहिए कि नहीं, नवीन बाबू रोक सकते हैं क्या, तमिल बाबू रोक सकते हैं क्या, भाजपा की सरकार बना दो परिंदा भी पैर नहीं मार पाएगा। 2 लाख 15 हजार घर इस लोकसभा में बनाए हैं। 6 लाख 48 हजार घरों में शौचालय बनाया। लाख 48 हजार लोगों किसान सम्मान निधि दी।राज्य भाजपा के घोषणा पत्र को एक एक कर पूरा किया जाएगा। चिटफंड का पैसा लौटाएंगे। ओडिशा के विकास के लिए 7 लाख करोड़ रुपया भेजा है, आपके गांव में आया है क्या। नवीन बाबू ने इसे गायब कर दिया। मैं ओड़िआ जनता को करवद्ध निवेदन करता हूं ओडिशा ने अपने स्वाभिमान के लिए सम्राट अशोक के साथ युद्ध किया था, एक एक ओड़िआ मर गया मगर झुका नहीं आज नवीन बाबू ओड़िआ की जनता पर तमिल बाबू को थोपने का काम कर रहे हैं। यहां का ही धरती पुत्र को भाजपा के नेता को मुख्यमंत्री बनाना होगा।














