न्यूज़भारतहेडलाइंस

ईडी ने 10 साल में 2200 करोड़ रुपए पकड़ा… पीएम मोदी ने विपक्ष की अलोचनाओं पर दिया ये जवाब

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में है. सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी और विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी की कार्रवाई में जिसकी जेब से पैसा गया है, वही चिल्ला रहा है. प्रधानमंत्री ने विपक्ष की आलोचनाओं को ‘कूड़ा-कचरा’ बताया और कहा कि ‘मैं इसे खाद में बदल देता हूं’.

पीएम मोदी बोले
विरोधियों को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और आईटी के इस्तेमाल के आरोपों पर पीएम मोदी ने कहा, ‘मीडिया से मेरा सवाल है, विपक्ष ने आपको यह कूड़ा-कचरा पकड़ा दिया. वो कूड़ा-कचरा लेकर आप हमारे पास पहुंच जाते हैं. मीडियावाले रिसर्च करें कि सरकार से क्या सवाल पूछने चाहिए, प्रधानमंत्री से क्या सवाल पूछना चाहिए. जो कूड़ा-कचरा फेंक रहा है उससे पूछो कि तुम जो कह रहे हो उसका क्या सबूत है. कानून-नियम क्या है उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा फेंका गया कूड़ा-कचरा लेकर आप मेरे यहां आते हैं. मैं तो इस कूड़े-कचरे को रीसायकल करके खाद में परिवर्तित कर दूंगा और उसमें से देश के लिए कुछ न कुछ अच्छी चीजें पैदा कर दूंगा.

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा, ‘सरकार क्या करती है, गांव के सरपंच को चेकबुक को सही करने का अधिकार होता है, देश के प्रधानमंत्री को नहीं है. इन लोगों को इतना नॉलेज नहीं है. देश के प्रधानमंत्री के पास इस तरह का कोई अधिकार नहीं होता है. मोदी सरकार का मैंडेट क्या है. मोदी सरकार ने अपने अफसरों से कहा है कि मेरी सरकार करप्शन के विषय में ‘जीरो टॉलरेंस’… अब ये दफ्तर के भीतर बैठे लोगों का काम है कि उसको लागू करें.’

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘किसी जमाने में, मनमोहन सिंह जी की सरकार थी. 34 लाख रुपए पकड़े गए थे. 34 लाख रुपए का मतलब एक स्कूल बैग में आ सकते हैं. वर्तमान में ईडी ने 10 साल में 2200 करोड़ रुपए पकड़ा है. ये तो टीवी पर दिखता ही है. जो देश में 2200 करोड़ रुपए वापस लाया है उसका सम्मान होना चाहिए या गाली गलौज होनी चाहिए. जिसका पैसा गया है वह गाली गलौज कर रहा है. 2200 करोड़ जिसकी जेब से गया है, जिसने चोरी करके इकट्ठा किया था वह पकड़ा गया, वो चिल्ला रहा है. इसका मतलब ये जो चोर पकड़े जा रहे हैं, इसमें जिसकी भागीदारी होगी वो चिल्लाएगा.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *