न्यूज़भारत

सरकार बनते ही अगले 125 दिन में क्या काम करेगी केंद्र सरकार, पीएम मोदी ने बताया

उमाकांत त्रिपाठी। सरकार बनते ही अगले 125 दिनों में क्या होगा? पीएम मोदी बोले- भाजपा ने तैयार कर लिया है रोडमैप
पीएम नरेंद्र मोदी आज होशियारपुर (PM Modi in Punjab) दौरे पर हैं। सूबे में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में हमने गरीब से गरीब को मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। आज किसी भी गरीब दलित वंचित मां की संतान को भूखे पेट नहीं सोना पड़ता।

10 साल रहे अद्भूत
पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है वो अभूतपूर्व रहा है। आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में आकांक्षाएं नई हैं, आज देश में उम्मीदें नई हैं, आज देश में आत्मविश्वास नया है। दशकों बाद ऐसा समय आया है, पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार ​हैट्रिक लगाने जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वज​ह है ‘विकसित भारत’ का सपना। आज हर भारतीय ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ ए​करूप हो गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है।

पीएम मोदी ने गिनाए अपने काम
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब पंजाब (PM Modi in Punjab) के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं, तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है, तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में हमने गरीब से गरीब को मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। आज किसी भी गरीब, वंचित मां की संतान को भूखे पेट नहीं सोना पड़ता। आज किसी गरीब महिला को अपनी बीमारी छिपाने की मजबूरी नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। गुरु रविदास जी कहते थे ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहै प्रसन्न।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *