न्यूज़भारतहेडलाइंस

I.N.D.I.A. ब्लॉक में सियासी हलचल जारी: सोनिया-कमलनाथ के बीच हुई मुलाकात, चंद्रबाबू-नीतीश को पाले में लानेपर नजर

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद आज (7 जून) तीसरा दिन है। I.N.D.I.A. ब्लॉक में गहमागहमी का दौर जारी है। महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले विशाल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करके कांग्रेस और I.N.D.I.A ब्लॉक को समर्थन देने का ऐलान किया।

उधर दिल्ली में कमलनाथ ने सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। बाहर निकलने के बाद कमलनाथ ने कहा- हम चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार पर नजर बनाए हुए हैं कि वे क्या कर रहे हैं।

आज मुंबई में कांग्रेस नेताओं की बैठक दोपहर एक बजे होगी। इसमें नवनिर्वाचित सांसद शामिल होंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कल (8 जून) को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी।

 

महाराष्ट्र में जनता ने बीजेपी को दिया जवाब
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव नतीजों पर एनसीपी (शरद गुट) नेता रोहित पवार ने कहा, बीजेपी ने हमारी पार्टी तोड़ी, परिवार तोड़ा। जनता ने अब उन्हें जवाब दे दिया है।

गुजरात की कांग्रेस सांसद बोलीं
गुजरात के बनासकांठा से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद जेनीबेन ठाकोर ने कहा- मेरे गांव के लोगों ने आज मेरा स्वागत किया और मुझे सम्मान दिया। मैं यहां अपने माता-पिता से मिलने आई हूं। मैं आज दिल्ली जाऊंगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी को बुलाया है। सभी सांसद कल लंच करेंगे।

 

सोनिया से मिले कमलनाथ, बोले
कांग्रेस नेता कमलनाथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास से रवाना हुए। उन्होंने कहा, हमने मध्य प्रदेश और देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने इस पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे, तो उन्होंने कहा, मैं उनसे बात नहीं करूंगा। भाजपा उनसे बात कर रही है। अगर भाजपा सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। वे सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सभी की अपनी हिस्सेदारी है।

7 सपा विधायकों को पार्टी से निकाला जाएगा
समाजवादी पार्टी अब उन बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर भाजपा के पक्ष में वोट किया था। दरअसल सपा के 7 विधायकों ने भाजपा के पक्ष में वोट किया था। इन सात विधायकों में अमेठी गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, रायबरेली ऊंचाहार से मनोज पांडे, अंबेडकरनगर से राकेश पांडे, प्रयाग से पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष वर्मा और अभय सिंह शामिल हैं। राज्यसभा की 15 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव हुआ था। वहीं 56 सीटों में 41 पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए थे।

राहुल गांधी बेंगलुरु के कांग्रेस भवन पहुंचे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेंगलुरु स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे। वह राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पार्टी के सभी उम्मीदवारों को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी कोर्ट से निकले, मानहानि केस में पेश हुए थेकोर्ट ने राहुल गांधी को 7 जून को कोर्ट में पेश होने को कहा है।

 

TMC ने किया दावा
TMC से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार 6 जून को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कई बीजेपी के सांसद और विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। इसको लेकर आने वाले हफ्ते में पार्टी इस पर फैसला ले सकती है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में नेता विपक्ष चुने जा सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जाएगा।

 

डीके बोले
राहुल गांधी को बेंगलुरु की एक अदालत द्वारा समन जारी करने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- बीजेपी ने मेरे, सीएम सिद्धारमैया और राहुल गांधी के खिलाफ झूठा और फर्जी मामला दर्ज कराया है। अदालत का सम्मान करने के लिए राहुल गांधी आज अदालत में पेश होंगे।

राहुल गांधी आज बेंगलुरु कोर्ट में होंगे पेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए मानहानि केस में बेंगलुरु कोर्ट में पेश होंगे। राहुल गांधी को सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर बेंगलुरु के लिए रवाना होते देखा गया।
मानहानि का केस भाजपा नेता एस केशव प्रसाद ने 8 मई 2023 को दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और राहुल गांधी जैसे कांग्रेस नेता भाजपा सरकार को भ्रष्ट कह रहे हैं।
कांग्रेस ने 5 मई 2023 को समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर कोविड किट निविदा सौदों में 75 प्रतिशत, पीडब्ल्यूडी निविदाओं के लिए 40 प्रतिशत, धार्मिक संगठनों को अनुदान के लिए 30 प्रतिशत और ऐसे अन्य सौदों में भाजपा पर कमीशन लेने का आरोप लगाया था।

 

महाराष्ट्र के एक निर्दलीय सांसद ने कांग्रेस को दिया समर्थन
महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद विशाल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस और I.N.D.I.A ब्लॉक को समर्थन देने का ऐलान किया।। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके समर्थन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने अहंकार और बांटने वाली राजनीति को सबक सिखाया है।

AAP बोली
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि I.N.D.I.A. ब्लॉक लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया था। विधानसभा चुनाव से इसका कोई लेना-देना नहीं है। आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें

I.N.D.I.A ब्लॉक की पहली बैठक में शामिल हुए थे 19 पार्टियों के 33 नेता
I.N.D.I.A की बुधवार शाम 6 बजे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हुई थी। यह डेढ़ घंटे चली। 19 पार्टियों के 33 नेता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘फासिस्ट ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, हम उस वक्त सही समय पर सही कदम उठाएंगे, जब लगेगा कि भाजपा सरकार लोगों की इच्छा के अनुसार सही कदम नहीं उठा रही।उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिला है। लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनादेश दिया है।लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। बैठक के पहले गठबंधन के कई नेता चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क करने की बात करते रहे। चंद्रबाबू की TDP को 16 सीट और नीतीश की JDU को 12 सीटें मिली हैं।लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। बैठक के पहले गठबंधन के कई नेता चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क करने की बात करते रहे। चंद्रबाबू की TDP को 16 सीट और नीतीश की JDU को 12 सीटें मिली हैं।

 

मोदी को तीसरी कसम लेने दीजिए बोले-राउत
शिव सेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा- मोदी जी बहुत बुजुर्ग नेता हैं। भगवान के अवतार हैं। काशी पुत्र, गंगा पुत्र हैं। उनके पास बहुमत नहीं है, फिर भी उनका 240 का आंकड़ा बड़ा है। हमने कहा कि पहले आप सरकार बना लो, फिर हम बना लेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उनकी तीसरी कसम लेने की इच्छा है, फिर हम चौथी कसम ले लेंगे।इस सवाल पर कि चंद्रबाबू और नीतीश के आने से आपका कुछ हो सकता है, राउत बोले- तीसरी कसम तो पूरी होने दो। इसके बाद चौथी कसम की बात आएगी।

 

राहुल बोले
मोदी-शाह ने निवेशकों के 30 लाख करोड़ डुबाए:ये सबसे बड़ा स्कैम; भाजपा ने कहा- लोग निवेश ना करें, राहुल इसके लिए बोल रहे
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून रिजल्ट डे पर स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) से जांच कराने की मांग की है।

राहुल ने कहा कि 31 मई को भारी स्टॉक एक्टिविटी थी। ये वो लोग थे, जो जानते थे कि कोई न कोई घपला हो रहा है। हजारों करोड़ों यहां इन्वेस्ट हुए। 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। रीटेल इन्वेस्टर का नुकसान हुआ। ये हिंदुस्तान का सबसे बड़ा स्कैम है।
राहुल के आरोप पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार आना निश्चित है। इस बात से राहुल गांधी परेशान नजर आते हैं। लोग निवेश न करें, इसके लिए बोल रहे हैं। एक जून और 4 जून की खरीद फरोख्त से भारतीय निवेशकों को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा हुआ।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *