उमाकांत त्रिपाठी। 9 जून यानी रविवार की शाम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे…. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन ने भी बयान भी जारी कर दिया है…उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 7 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है. बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस के टॉप नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है….
इंडिया गठबंधन होगा शामिल
अब इस शपथग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस की ओर से भी बड़ा बयान सामने आया है… कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि विपक्षी गठबंधन को अबतक इस समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है… अगर उन्हें न्योता आता है तो वो इसमें शामिल होने को लेकर विचार करेंगे.. इधर शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई.. इस बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया… आपको बता दें कि इससे पहले कई नेता और सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं…
एनडीए को मिली है 293 सीट
बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें मिलली हैं। 240 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं इस सरकार में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी (16 सीटेें) और नीतीश कुमार की आरजेडी (12 सीटें) की अहम भूमिका होगी। दोनों ही नेताओं ने शुक्रवार को सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके अलावा मंत्रिमंडल में इस बार एनसीपी, आरएलडी और शिवसेना की भी एंट्री हो सकती है।














