न्यूज़भारतहेडलाइंस

नगीना लोकसभा सीट से सांसद बने चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, बोले- पीएम भी बना दें तो भी नहीं जाऊंगा

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद अब नई सरकार का गठन होने जा रहा है. नरेंद्र मोदी कल यानि रविवार (09 जून) को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इन सब के बीच उत्तर प्रदेश की नगीना सीट जीतकर सांसद बने आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर एनडीए वाले उन्हें प्रधानमंत्री भी बना देंगे तो भी वो उस गठबंधन में शामिल नहीं होंगे.एक निजी चैनल के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा, “नगीना की जनता ने मुझे उनके हितों की रक्षा के लिए वोट दिया है. संविधान के विरोधियों को सबक सिखाने के लिए वोट दिया है. राजनीतिक शक्ति जरूरी है लेकिन उसके लिए विचारधारा से समझौता नहीं और ऐसे में एनडीए में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता.

 

चंद्रशेखर आजाद बोले
उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “सत्ता दल अगर इतना अच्छा होता तो इतनी कम सीटें ना आतीं. यह एक हार जैसी है. सत्ता दल ने 400 का दावा किया था और जनता ने उन्हें कहां लाकर छोड़ा. अगर बीजेपी के शीर्ष नेता डैमेज कंट्रोल न किए होते तो उनकी सीटें 200 से भी कम रहतीं. आजाद समाज पार्टी अपने हितों के लिए काम करेगी. मैं पद प्रतिष्ठा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं.ASP के मुखिया ने कहा, “मैं सिर्फ दलितों के वोट से नहीं बल्कि पाल, प्रजापति, कश्यप, सैनी, मौर्य, शाक्य और मुस्लिम सभी लोगों ने वोट दिया.”

 

चंद्रशेखर की जीत के मायने क्या हैं?
नगीना से सांसद ने कहा, “मैं किसी का विपक्ष नहीं हूं. नगीना में दलित पिछड़े मुसलमान का गठजोड़ बना है. अगर यही मौका मुझे यूपी में मिला तो यूपी में बहुत बड़ा बदलाव होगा. राजनीति एक कला है जिसे समझने में बहुत वक्त लगा. हम तो वंचित हैं लेकिन हमारा समाज वंचित न रहे इसलिए लड़ना है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 891

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *