न्यूज़भारतहेडलाइंस

अभी शपथ भी नहीं ली और तोड़ दिया 24 लाख स्टूडेंट्स का घर, जानें किस मुद्दे पर भड़क गए राहुल गांधी?

उमाकांत त्रिपाठी।नीट रिजल्ट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उनका कहना है कि एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं, कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है. शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से पेपर लीक उद्योग चल रहा है.

पीएम मोदी पर  राहुल गांधी ने कसा तंज
NEET रिजल्ट को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. छात्र सड़कों पर उतरे हुए और रिजल्ट में धांधली का आरोप लगा रहे हैं और चारों तरफ हंगामा हो रहा है. साथ ही साथ सियासी पार्टियां केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि नीट के रिजल्ट में धांधली करके 24 लाख छात्रों का घर तोड़ दिया गया है.

राहुल गांधी बोले
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है. एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं, कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है.’

राहुल गांधी बोले
उन्होंने आगे कहा, ‘शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस पेपर लीक उद्योग से निपटने के लिए ही कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था. हमने अपने मैनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था. आज मैं देश के सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज बनकर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाऊंगा. युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है, INDIA उनकी आवाज को दबने नहीं देगा.’

नीट रिजल्ट पर NTA ने क्या दी सफाई?
वहीं, नीट रिजल्टी में किसी भी गड़बड़ी से इनकार करने का बाद NTA का रुख अब डिफेंसिव नजर आ रहा है. एजेंसी ने कहा है कि समय की कमी की वजह से स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क देने की समीक्षा की जाएगी. 4 जून को नीट के परिणाम घोषित किए गए थे. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को 720 में से 720, 719 और 718 तक अंक मिले थे. जिसे लेकर सवाल उठाए जा रहे थे. विशेषज्ञों का भी कहना था कि इतने नंबर मिलना असंभव है. एनटीए के मुताबिक, समीक्षा से पूरा रिजल्ट प्रभावित नहीं होगा.

 

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *