न्यूज़भारतहेडलाइंस

एनडीए सरकार में नाराजगी: मोदी कैबिनेट नहीं मिलने से एकनाथ शिंदे गुट सांसद हुआ नाराज, की ये मांग

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र में NDA की सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद ने मोदी कैबिनेट में पार्टी के किसी सांसद को शामिल नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। पार्टी सांसद श्रीरंग बारणे ने कहा कि 7 सांसद होने के बावजूद हमें एक भी कैबिनेट पद नहीं दिया गया। ​​​​​​शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रतापराव जाधव ने मोदी 3.0 में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली है।

 

बारणे बोले

बारणे ने कहा कि, “हम कैबिनेट में जगह की उम्मीद कर रहे थे। चिराग पासवान के 5 सांसद हैं, जीतन राम मांझी का एक सांसद हैं, JD(S) के 2 सांसद हैं, फिर भी उन्हें एक कैबिनेट मंत्रालय मिला। फिर 7 लोकसभा सीटें मिलने के बावजूद शिवसेना (शिंदे) को सिर्फ एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) क्यों मिला?”
बारणे ने आगे कहा कि शिवसेना, भाजपा की पुरानी सहयोगी है। इसके लिए कम से कम शिवसेना को कैबिनेट पद मिलना चाहिए था। उन्होंने कैबिनेट पद बांटने में पक्षपात का आरोप भी लगाया। बारणे का दावा है कि JD(U) और TDP के बाद शिवसेना (शिंदे) BJP की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी सहयोगी है।बारणे के मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 7 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 28 में से नौ सीटें मिलीं। भाजपा को ध्यान रखना चाहिए कि एकनाथ शिंदे के साहसिक कदम के कारण महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हुआ। हमारी भाजपा से अभी भी उम्मीद हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सातारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले भी कैबिनेट मंत्री बनने के हकदार हैं। लोकसभा चुनाव में बारणे ने शिवसेना (UBT) के संजोग वाघेरे को हराया है। वे लगातार 3 बार मावल सीट से सांसद बने हैं।

श्रीकांत शिंदे बोले
पार्टी सांसद श्रीरंग बारणे के बयान पर पार्टी के नेता और सांसद श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे) ने कहा कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हम सरकार को बिना शर्त समर्थन दे रहे हैं। इस देश को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जरूरत है।
सत्ता के लिए कोई सौदेबाजी या बातचीत नहीं होती। हमने एक वैचारिक गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र निर्माण के नेक काम को आगे बढ़ाएं। पार्टी के सभी विधायक और सांसद NDA के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

NCP ठुकरा चुकी है राज्य मंत्री का पद
इससे पहले मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर NCP (अजित) ने राज्य मंत्री का पद ठुकरा दिया था। पार्टी प्रमुख अजीत पवार और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने इसे डिमोशन बताया था।
केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उन्हें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री का पद स्वीकार करना उचित नहीं लगा। इसलिए हमने भाजपा कहा कि हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट पद चाहिए।

मोदी कैबिनेट में शामिल हुए महाराष्ट्र से 6 लोग
नई मोदी सरकार में महाराष्ट्र से 6 नेताओं को शामिल किया गया है। BJP के 4 सांसद नितिन गडकरी और पीयूष गोयल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। महाराष्ट्र से भाजपा की इकलौती महिला सांसद रक्षा खडसे और पहली बार सांसद बने मुरलीधर मोहोल को राज्य मंत्री बनाया गया है।
BJP के सहयोगी दलों में RPI (A) प्रमुख रामदास अठावले को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रतापराव जाधव (शिवसेना, शिंदे गुट) को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *