न्यूज़भारतहेडलाइंस

NEET पेपर लीक कांड: CBI ने शुरू की जांच, शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

उमाकांत त्रिपाठी।सीबीआई ने NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद रविवार (23 जून) को रेगुलर केस दर्ज कर लिया है. सीबीआई ने आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी और 120बी यानी साजिश करने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने यह एक सेप्रेट केस दर्ज किया है. बिहार और गुजरात वाले केस को टेकओवर नहीं किया गया है. इन दोनों राज्यों की पुलिस अभी अपने लेवल पर जांच और गिरफ्तारियां कर रही है.

शिक्षा मंत्रालय बोला
सीबीआई को अपने केस में जब जरूरत पड़ने पर बिहार और गुजरात पुलिस से संपर्क साधेगी. दोनों राज्यों की पुलिस के कंसेंट के बाद और जब जरूरत पड़ेगी तो उनके केस को टेकओवर और केस डायरी ली जा सकती है. इससे पहले यूजीसी नेट मामले में भी शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ सीबीआई धोखधड़ी और साजिश की धाराओं में रेगुलर केस दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है. सीबीआई की दिल्ली यूनिट इस पूरे मामले की जांच करेगी.

जानें नीट के अलावा यह एग्जाम विवादों में रहे
इससे पहले शनिवार (22 जून) को केंद्र सरकार ने नीट मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया था, “परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने समीक्षा के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया है.

सीएसआईआर -यूजीसी नेट और नीट पीजी की परीक्षाएं हुई स्थगित
नीट यूजी के साथ-साथ तीन और परीक्षाएं यूजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी नेट और नीट पीजी भी विवादों में रही हैं. केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम को रद्द कर दिया गया तो वहीं सीएसआईआर यूजीसी नेट और नीट पीजी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.शिक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को परीक्षा की प्रक्रियाओं में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और NTA के स्ट्रक्चर में सुधार को लेकर ईसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक कमिटी भी बनाई गई है.

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *